तिल- गुड़ की तरह एकजुट रहे महिला मोर्चा- ताई

  
Last Updated:  January 28, 2020 " 10:55 am"

इंदौर : मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पारम्परिक रूप में मनाया जाने वाला ‘‘हल्दी कुकुं कार्यक्रम’’ भाजपा कार्यालय पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती महाजन ने कहा कि तिल- गुड़ हमारी संस्कृति व परम्परा रही है। हम सब तिल व गुड़ की तरह एकत्रित होकर रहे। ताई ने उपस्थित महिला बहनों से कहा कि हम कहीं भी हों हमारी बोलचाल और भाषा ठीक होना चाहिए। हमारी पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है। हमारे शीर्षस्थ नेता देश को सबसे ऊपर और सर्वोपरि मानकर काम करते है। ताई ने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को सीएए के समर्थन में नम्बर 88662-88662 पर मिस कॉल भी करवाये।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. उमाशशि शर्मा, अंजू माखीजा, ज्योति पंडित, श्रद्धा दुबे, ज्योति तोमर, शैलजा मिश्रा, शकुन्तला बापट, सरोज तंवर, शांता भामावत, कंचन गिदवानी, रेणुका प्रताप, लता जगताप, चन्दा खत्री, आशा मंत्री सहित महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ बहने व महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी। सभी उपस्थित महिलाओं कार्यकर्ताओं को ताई ने अपने हाथों से तिल गुड वितरित किया।
कार्यक्रम का संचालन पदमा भोजे व श्रद्धा दुबे ने किया। आभार ज्योति पंडित ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *