शहर के सभी घरों में सर्वे की विस्तृत कार्ययोजना बनाने के संभागायुक्त ने दिए निर्देश

  
Last Updated:  April 15, 2020 " 10:15 pm"

इंदौर : कोरोना वायरस के मद्देनजर इंदौर में घर-घर जाकर किये जा रहे सर्वे कार्य को और अधिक विस्तारित किया जायेगा। संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने इस आशय के निर्देश दिए हैं। इंदौर शहर के सभी घरों में सर्वे हो, इसकी संभावनाओं का पता कर विस्तृत कार्य योजना बनायी जाने की भी बात उन्होंने कही। संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने शहर के कोरोना हॉटस्पॉट बने टाटपट्टी बाखल पहुंचकर सर्वे कार्य का जायजा लिया।
इस अवसर पर सर्वे कार्य के नोडल अधिकारी रोहन सक्सेना, सहित अन्य अधिकारी , चिकित्सक, सेक्टर ऑफिसर, राजस्व अधिकारी तथा सर्वे दल के सदस्य मौजूद थे। संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने सर्वे दल,टाट पट्टी बाखल में लगे चिकित्सकों के दल, राजस्व अधिकारी आदि से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने इनसे इनकी समस्यायें पूंछी तथा उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।

28 सौ से अधिक परिवारों का सर्वे।

बताया गया कि टाटपट्टी बाखल क्षेत्र में दो सर्वे दल लगाया गये हैं। इन सर्वे दलों द्वारा 2850 परिवारों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। दूसरे चरण में अब यहाँ फॉलोअप की प्रक्रिया चल रही है। सर्वेक्षित 2850 परिवारों में से लगभग 2744 परिवारों का फॉलोअप भी हो गया है। बताया गया कि यहाँ सघन सर्वे का कार्य चल रहा है। किसी तरह की अब परेशानी नहीं आ रही है।

प्रतिबंधात्मक आदेशों का हो कड़ाई से पालन।

संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने निर्देश दिये कि प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। बेवजह कोई भी नागरिक इधर से उधर घूमता नजर नहीं आए, इस बात को सुनिश्चित करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।

456 दल कर रहे हैं सर्वे।

इस अवसर पर बताया गया कि जिले में सघन सर्वेक्षण के लिये 465 दल बनाए गए हैं। इन दलों द्वारा कोरोना संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इन दलों द्वारा अब तक 50 हजार से अधिक परिवारों के ढ़ाई लाख से अधिक व्यक्तियों के सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। सर्दी-खांसी,जुकाम के लक्षण पाये जाने पर 600 व्यक्तियों का इलाज किया गया। इनमें से कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर 16 सेम्पल लिए गए,जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया। नोडल अधिकारी रोहन सक्सेना ने संभागायुक्त को बताया कि घर-घर सर्वे के लिये डेढ़ हजार और नए दल बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। श्री त्रिपाठी ने निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर आस-पास के जिलों से भी कर्मचारी बुलाए जा सकते हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *