लाखों रुपए कीमत की चरस व ब्राउन शुगर की गई जब्त।
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ की की तस्करी विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने चरस एवं ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 03 तस्करों को थाना संयोगितागंज एवं परदेशीपुरा पुलिस की मदद से धर – दबोचा। इनमें दो आरोपियों के कब्जे से 350 ग्राम चरस (अवैध मादक पदार्थ) (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 90 हजार रुपए) एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।
जबकि तीसरे आरोपी के कब्जे से 11 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 01 लाख रूपये) बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहसिन पठान उर्फ कल्लू निवासी बंबई बाजार, मोहम्मद अली निवासी माणिकबाग, इंदौर और उमेश उर्फ ओम बिजवा, मूल निवासी सोनकच्छ जिला देवास होना बताया। आरोपियों के विरुद्ध इन्दौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Related Posts
April 4, 2023 मप्र की धरती पर अब बेटियां वरदान हैं – मुख्यमंत्री चौहान
बहनों ने जो विश्वास मेरे प्रति जताया उसे मैं टूटने नहीं दूंगा।
बहन-बेटियों के कल्याण […]
April 9, 2023 ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला, नर्मदा में फंसे लोगों को नाविकों ने बचाया
बांध से पानी छोड़े जाने से बढ़ा नदी का जलस्तर, बहाव तेज होने से फंस गए चट्टान पर बैठकर […]
March 10, 2024 अखिल भारतीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता 15 मार्च से
देशभर से कबड्डी टीमें करेंगी शिरकत।
स्वर्गीय रामचंद्र पांडे की स्मृति में होगा […]
March 18, 2017 नई दिल्ली में भाजपा के लिए सितारे वोट मांगेंगे नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के दौरान अगर गली-मोहल्ले में आपको शिखर धवन, […]
January 8, 2021 स्मार्ट मीटर वाला तीसरा शहर बना उज्जैन, रेडियो फ्रिक्वेंसी से होगी रीडिंग
इंदौर : मप्र में रेडियो फ्रिक्वेंसी स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य को गति देते हुए पश्चिम […]
May 31, 2023 अब देव दुर्लभ नहीं दुर्भाग्यपूर्ण हो गया है, बीजेपी कार्यकर्ता होना..!
उमेश शर्मा के जन्मदिन के बहाने।
🔸अरविंद तिवारी🔸
मंगलवार, 30 मई को स्व. उमेश शर्मा […]
October 2, 2023 नियमितीकरण नहीं हुआ तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे तुलसी नगर के रहवासी
तीन अक्टूबर को सैकड़ों रहवासी कलेक्टर जन सुनवाई में अंतिम बार कॉलोनी के नियमितीकरण की […]