इंदौर : सेना में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए शारीरिक मापदण्ड में सफल आवेदकों की लिखित परीक्षा मार्च माह में आयोजित होना थी पर कोविड-19 के संक्रमण के कारण नहीं हो पाई। जो अभ्यर्थी जे०डी० एवं टेक्नीकल पदों के लिये चयनित हुए थे उनकी लिखित परीक्षा 25 जुलाई 2021 को राजेश्वर स्कूल महू जिला इन्दौर में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 जुलाई 2021 से 17 जुलाई 2021 तक भर्ती कार्यालय महू से वितरित किए जाएंगे। आर०टी०/ जे०सी०ओ० एवं फार्मा आवेदकों के लिए 29 अगस्त 2021 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके एडमिड कार्ड 02 अगस्त 2021 से भर्ती कार्यालय महू से वितरित किए जाएंगे।
जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए गत 20 मार्च 2021 से 30 मार्च 2021 के बीच कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास में भारतीय सेना भर्ती कार्यालय महू जिला इन्दौर द्वारा रेली का आयोजन किया गया था । भर्ती रैली में इन्दौर जिले के साथ मन्दसौर, नीमच, शाजापुर, उज्जैन रतलाम, धार, देवास, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगौन, बडवानी, खण्डवा, बुरहानपुर और आगर-मालवा के आवेदकों ने भाग लिया था।
Related Posts
April 30, 2021 जीवनरक्षक औषधि व उपकरणों पर मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ लगाए रासुका- मालू
इंदौर। खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू ने जीवनरक्षक औषधि और उपकरणों पर […]
April 8, 2020 इंदौर में एक ही दिन में मिले 40 कोरोना पॉजिटिव, मृतक भी बढ़कर हुए 21…! इंदौर : टोटल लॉक डाउन के बावजूद कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो […]
November 1, 2023 देव आनंद और शम्मी कपूर पर फिल्माए गीतों से सजा कार्यक्रम ‘हम दोनों’ 5 नवंबर को
इंदौर : 50 और 60 के दशक में फिल्मों में जिन नायकों का बोलबाला था, उनमें दो नायकों का […]
March 15, 2020 एसी बोगियों में यात्रियों को नहीं मिलेंगे कम्बल.. इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल के तहत इंदौर व महू से चलनेवाली सभी ट्रेनों के एसी […]
April 10, 2024 वानखेड़े स्टेडियम में हजारों बच्चों ने बढ़ाया मुंबई इंडियंस का हौसला
नीता अंबानी और सचिन तेंदुलकर ने बच्चों के लिए ‘एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल’ इनिशिएटिव […]
March 27, 2022 हजरत गैबशाह वली के उर्स में शामिल हुए अण्णा महाराज,चादर पेश कर कायम की सद्भाव की मिसाल
इंदौर : हज़रत सैय्यद गैबशाह वली सरकार के सालाना उर्स के मौके पर इस साल हजारों की संख्या […]
May 9, 2022 कहानी : एक अकेला परिवार..
+नीरजा*
अमित का परिवार दूसरे शहर में रहता था। वह नौकरी के सिलसिले में अभी अभी इस शहर […]