मौके से 22,173 लीटर मिलावटी डीजल जब्त किया गया।
इंदौर : खाद्य विभाग के जांच दल ने बुधवार को इंदौर जिले के पत्थर मुंडला स्थित न्यू शालीमार रोडवेज के गैरेज पर अवैध रूप से संचालित हो रहे पेट्रोल पंप पर दबिश दी। जांच में गैरेज के परिसर के अंदर अवैध डीज़ल डिस्पेंसिंग यूनिट एवं अवैध डीजल भंडारण हेतु भूमिगत टैंक स्थापित मिला। जांच में टैंक के अंदर 22,173 लीटर मिलावटी डीजल भंडारित पाया गया, जिसे डिस्पेंसिंग यूनिट द्वारा विभिन्न वाहनों में डाला जाता है।
उक्त फर्म के प्रोपराइटर आशीष कालरा निवासी झलारिया कोंटीवॉक इंदौर मौके पर उपस्थित मिले, उनके द्वारा ही पंप का संचालन किया जाता हैं। भूमिगत टैंक के पास चारों ओर सूखी घास लगी पायी गई जिससे आगजनी का खतरा उत्पन्न होता है, बावजूद इसके पंप पर कोई अग्निशमन यंत्र नही पाया गया। पंप के प्रोपराइटर के पास कोई विस्फोटक अनुज्ञप्ति या कोई अन्य वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। जांच दल द्वारा अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ का संग्रह, अवैध पंप एवं मिलावटी डीजल होने के कारण टैंक में संग्रहित डीजल को मौके पर जब्त किया गया। जब्त डीजल का अनुमानित बाजार भाव 20 लाख 81 हजार 157 रुपये आंका गया है। पंप संचालन बिना किसी वैध अनुमति का पाए जाने के कारण पंप को सील किया गया एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पंप प्रोपराइटर आशीष कालरा के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
Related Posts
July 8, 2019 आगरा में गहरे नाले में गिरी बस, 29 यात्रियों की मौत आगरा: लखनऊ से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर 30 फ़ीट गहरे नाले […]
February 5, 2023 कबड्डी में मप्र की लड़कियों ने जीत से किया आगाज, लड़कों को मिली पराजय
खेलो इंडिया यूथ गेम्स (मप्र) 2022 (राउंडअप)
फुटबाल में भी मध्य प्रदेश के लड़कों की […]
July 27, 2022 ऑटो डील व्यवसायी की रिहाई के बदले रिश्वत की मांग करनेवाले सिपाही होंगे निलंबित
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने एमआईजी थाने के दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ 15 हजार रूपए […]
September 8, 2020 आईआईटी परिसर में स्थापित होगा इंदौर का तीसरा केंद्रीय विद्यालय इंदौर : शहर को एक और केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिलने जा रही है। इंदौर के आईआईटी परिसर […]
August 13, 2020 संस्था आनंद गोष्ठी ने मनाई जन्माष्टमी, बाल गोपाल की सजाई जीवंत झांकी इंदौर : संस्था 'आनंद गोष्ठी' ने कृष्ण जन्मोत्सव पर आनंद और उल्लास भरे माहौल में जीवंत […]
June 17, 2023 लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करें सरकार
विहिप,बजरंग दल ने की मांग।
इंदौर : गुरुवार शाम पलासिया चौराहे पर बजरंग दल के […]
April 12, 2021 अस्पतालों के अलावा अन्य कार्यों में इस्तेमाल किए जा रहे कई सिलेंडर नगर निगम ने किए जब्त
इंदौर : अस्पतालों मेंऑक्सीजन की कमी को देखते हुए नगर निगम ने अन्य कार्यो में ऑक्सीजन का […]