सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे अगले मुख्यमंत्री।
नई दिल्ली : ईडी के शिकंजे में फंसे हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। हेमंत सोरेन को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के करीबी बताए जाते हैं। अभी तक वे झारखंड सरकार के यातायात, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं। इस बीच हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद का ऐलान किया है।
बता दें कि ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम सोरेन से गुरुवार को पूछताछ की। इसके बाद हेमंत सोरेन ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब चंपई सोरेन राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. चंपई सोरेन के पास 41 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है। 80 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है।
Related Posts
August 9, 2022 तेज धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया शातिर बदमाश
इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही आदतन आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]
November 25, 2021 सांसद लालवानी के सेवा प्रकल्प में योगदान देने वाले दानदाता और स्कूल संचालकों का किया गया सम्मान, बच्चों को दिए फीस के चेक
इंदौर : कोविड संक्रमण काल में अपने माता- पिता को खोने वाले बच्चों की मदद लिए सांसद शंकर […]
June 1, 2020 दो दिनों में कम हुए कोरोना संक्रमण के मामले, 59 फीसदी मरीज हुए ठीक इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते दो दिनों से कमीं के आसार दिखाई दे रहे हैं। […]
June 30, 2020 महाकाल की शाही सवारी का बदला रूट, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु उज्जैन : श्रावण माह के मद्देनजर कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में महाकाल मंदिर प्रबन्ध […]
April 18, 2021 कोरोना कर्फ्यू की अवधि 5 दिन के लिए बढ़ाई, 23 अप्रैल तक बन्द रहेंगे नगरीय व्यावसायिक प्रतिष्ठान
इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू 19 से 23 अप्रैल […]
March 5, 2022 मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम का एक स्टैंड अब शेन वार्न के नाम होगा
नई दिल्ली : दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेट मैदानों में शुमार किए जाने वाले ऑस्ट्रेलिया […]
November 14, 2018 एक-दूजे के हुए रणवीर-दीपिका इटली: रील लाइफ के बाजीराव- मस्तानी मंगलवार को रियल लाइफ में एक-दूजे के हो गए। 6 साल तक […]