इंदौर : बीजेपी के नगरीय निकाय चुनाव के प्रभारी, विधायक रमेश मेंदोला, चुनाव संचालक मधु वर्मा, सह संचालक प्रमोद टण्डन और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने संयुक्त बयान में कहा कि राजबाड़े पर मां अहिल्या प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस के नेताओं ने मगरमच्छ के आंसू बहाए हैं। उदयपूर में जिस प्रकार राजस्थान की कांग्रेसी सरकार की तुष्टिकरण की मानसिकता के चलते निर्दोष कन्हैया की बर्बर हत्या की गई है, गुरुवार को इंदौर में जिस प्रकार चुनावी लाभ के लिए कांग्रेस ने खुद को आंतकवाद का विरोधी बताया है। दरअसल, इस मानसिकता को प्रश्रय देने वाली ही कांग्रेस है।
कांग्रेस का वचन एवं दृष्टि पत्र झूठ के प्रचार का प्रयास है। कांग्रेस की विकास को लेकर कभी कोई दृष्टि ही नहीं रही, तो दृष्टि पत्र कैसे सही होगा। रही बात कांग्रेस की, उसने कभी 100 दिन में मंहगाई कम करने तथा 10 दिन में किसानों के सभी कर्ज माफ करने की घोषणा की थी, वह भी झूठ निकला था, उसी प्रकार इंदौर में कांग्रेस के महापौर के प्रत्याशी संजय शुक्ला का दृष्टि पत्र, प्रचार पाने का सस्ता प्रयास है। इंदौर की जनता कांग्रेस के मूल चरित्र को जानती है और समय आने पर वोट के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को विजय के साथ उत्तर देगी।
Related Posts
June 9, 2020 ऑटो संचालन और हेयर कटिंग की मिल सकती है अनुमति..! इंदौर : शहर में लॉक डाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है। कंटेन्मेंट […]
July 17, 2023 महिला का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर धर – दबोचा
इंदौर : भीडभाड वाले क्षेत्र से महिला का मौबाइल छीनकर भागने वाले शातिर बदमाश को, पुलिस […]
April 29, 2023 राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
एनएसए की कार्रवाई के बाद से था फरार।
आरोपी कई माह से देश के विभिन्न शहरों एवं […]
April 8, 2021 सभी को इलाज मिले इसका कर रहें भरसक प्रयास, व्यवस्था में लाई जा रही और कसावट- सिलावट
इंदौर : कोरोना की विभीषिका अपने उत्कर्ष पर दिख रही है, लेकिन इंदौर अपने उच्च मनोबल, […]
February 23, 2020 निगम परिषद में पारित प्रस्ताव निरस्त करना प्रशासक की मनमानी- नेमा इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने निगम प्रशासक द्वारा शहर की […]
March 2, 2025 चौकीदार का वेतन निकलवाने के बदले रिश्वत लेने वाली कॉलेज प्राचार्या रंगे हाथों गिरफ्तार
इंदौर : चौकीदार का वेतन निकलवाने के बदले रिश्वत लेते हुए प्राचार्या को लोकायुक्त पुलिस […]
July 22, 2021 28 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजे गए गोलीकांड के आरोपी चिंटू व सतीश भाऊ
इंदौर : गोलीकांड के आरोपी सतीश भाऊ और चिंटू ठाकुर को अदालत ने 28 जुलाई तक पुलिस हिरासत […]