भोपाल : मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एमपी पीएससी परीक्षा की अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का ऐलान किया है। हालांकि यह छूट एक बार ही मिलेगी।
कोरोना काल में परीक्षा नहीं होने से ओवरएज हो गए थे कई युवा।
सीएम शिवराज के अनुसार उन्हें कई बच्चे मिले हैं जिनका कहना था कि कोविड के कारण पिछले वर्षों में पीएससी की परीक्षाएं नहीं हुई या स्थगित हो गई। ऐसे में हजारों युवा ओवरएज हो गए हैं। उन्होंने मुझसे आग्रह किया था कि परीक्षा न होने के कारण जो युवा ओवरएज हुए हैं, उनके साथ अन्याय हो रहा है। इसलिए एक बार के लिए पीएससी में परीक्षा देने की जो अधिकतम आयु की सीमा है, उसे तीन साल के लिए बढ़ाया जाए। ताकि बच्चों के साथ न्याय हो सके।
सीएम शिवराज ने कहा कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए यह फैसला किया गया है कि पीएससी की जो अधिकतम आयु की सीमा थी, उसमें एक बार के लिए 3 साल की वृद्धि की जाएगी, जिससे बच्चों को न्याय मिल सके। इससे प्रदेश के लाखों छात्रों को फायदा होगा।
दरअसल, एमपी पीएससी की परीक्षा में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए अधिकतम आयु सीमां 33 साल है। अब एक बार के लिए उन्हें तीन साल की छूट मिलेगी। ऐसे में ओवरएज छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। वे नए सिरे से तैयारी में जुट सकते हैं। सरकार के फैसले को देखते हुए जल्द ही परीक्षा का ऐलान किया जा सकता है।
Related Posts
October 25, 2016 ऐसा ट्वीट कर बुरे फंसे हरभजन, धोनी के फैन्स ने किया मुंह बंद स्पोर्ट्स डेस्क.टीम से लंबे समय से बाहर चले रहे हरभजन सिंह अब अपना फ्रस्टेशन सोशल मीडिया […]
June 21, 2020 ‘फेबिफ्लू’ नाम से कोरोना संक्रमण की पहली दवाई बाजार में पेश की गई..! नई दिल्ली : कोरोना वायरस से पूरी दुनिया पीड़ित है। उसके निदान के लिए विश्व में अलग-अलग […]
August 9, 2023 आबकारी विभाग ने 65 हजार रुपए मूल्य की अवैध शराब व सामग्री की जब्त
इंदौर : नशे के खिलाफ आबकारी विभाग इन्दौर ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभिन्न […]
March 13, 2021 भारतीय टेबल टेनिस महासंघ में ओम सोनी उपाध्यक्ष व जयेश आचार्य बने सहसचिव, जिला संगठन ने किया सम्मानित
इंदौर : मप्र टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष ओम सोनी और महासचिव जयेश आचार्य भारतीय टेबल […]
April 10, 2021 जॉनसन एंड जॉनसन ने बनाई सिंगल डोज वैक्सीन
नई दिल्ली : देश में कोविड वैक्सीन की किल्लत से जुड़ी खबरों के बीच बड़ी दवा कंपनी जॉनसन […]
May 2, 2023 क्रेन ने बाइक सवारों को कुचला, चार की मौत, एक घायल
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा।
इंदौर : मंगलवार शाम बाणगंगा थाना क्षेत्र […]
April 17, 2017 तीन तलाक देने वालों का हो सामाजिक बहिष्कार-पर्सनल लॉ बोर्ड देश भर में तीन तलाक पर छिड़ी बहस के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रविवार को […]