इंदौर : दिवाली के पहले बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ और कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी के दुष्प्रभाव अब सामने आ रहे हैं। कोरोना का फैलाव पुनः तेजी से होने लगा है। प्रतिदिन संक्रमितों की तादाद बढ़ रही है। गुरुवार को तो ये आंकड़ा 300 के ऊपर पहुंच गया। ग्रोथ रेट भी 9 फीसदी से ज्यादा हो गया। कोरोना के इस पलटवार ने एक बार फिर खतरे की घंटी बजा दी है।
313 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 1328 सैम्पल लिए गए थे। 3391 की जांच की गई। 3032 निगेटिव पाए गए। 313 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 44 रिपीट पॉजिटिव निकले। 2 सैम्पल खारिज किए गए। अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 457102 सैम्पलों की जांच की गई। 36623 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 90 फीसदी से ज्यादा रिकवर हो गए हैं।
4 मरीजों की गई जान।
गुरुवार को 4 संक्रमित मरीजों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 726 मरीज कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं।
46 मरीजों ने कोरोना को दी मात।
गुरुवार 46 मरीज ऐसे भी रहे जिन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 33573 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में सफल रहे हैं। 2324 मरीजों का इलाज कोविड अस्पतालों में चल रहा है।
Related Posts
January 20, 2022 सड़क चौड़ीकरण के लिए घर तोड़े जाने के खिलाफ बंसी प्रेस के रहवासियों ने खोला मोर्चा
इंदौर : कल्याण मिल मेनरोड स्थित बंसी प्रेस की चाल में रहने वाले रहवासियों ने सड़क […]
August 13, 2022 पूर्व पार्षद स्व. राजेश जोशी के पुण्य स्मरण समारोह में शामिल हुए महापौर पुष्यमित्र
महिलाओ को सिलाई मशीन, बच्चो को कॉपी तथा निशक्तजन को ट्रायसिकल का किया वितरण।
इंदौर : […]
October 11, 2023 महू में अवैध शराब के अड्डों पर दी गई दबिश
दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए मूल्य की देशी व हाथ भट्टी की मदिरा और शराब बनाने में […]
July 5, 2022 इंदौर में भारी बारिश, सड़कों और बस्तियों में जलभराव से बढ़ी परेशानी
इंदौर : मौसम विभाग का अनुमान बारिश को लेकर सही साबित हुआ। उसने इस बारे में ऑरेंज अलर्ट […]
October 19, 2023 मध्यप्रदेश में 50 लाख नव युवा मतदाताओं का समर्थन बीजेपी को मिलेगा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने किया दावा।
परिवारवादी […]
January 11, 2023 मप्र में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं – मुख्यमंत्री
पर्यटन एक उभरता हुआ निवेश का क्षेत्र-मंत्री सुश्री ठाकुर।
भारत की अर्थव्यवस्था में […]
March 26, 2022 कलेक्ट्रेट से लालबाग तक सड़क किनारे लग रही अवैध सब्जी मंडी हटाई गई, 6 टन सब्जी जब्त
इंदौर : कलेक्टर तिराहे से लालबाग पैलेस तक सडक किनारे लगने वाली अस्थाई फल-सब्जी की […]