इन्दौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में श्रावण के चौथे सोमवार के उपलक्ष्य में आचार्य पं. कल्याणदत्त शास्त्री के निर्देशन में 11 विद्वानों द्वारा सामूहिक रूद्राभिषेक अनुष्ठान किया गया। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपालदास मित्तल, मंत्री राम ऐरन, सत्संग समिति के संयोजक रामविलास राठी ने बताया कि इसके पूर्व सुबह उज्जैन के उपनिषद आश्रम के वेदांत दर्शनाचार्य स्वामी वीतरागानंद महाराज ने शिव पुराण कथा पर अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा की। स्वामी वीतरागानंद आज संध्या को 5.30 से 6.30 बजे तक ब्रम्हसूत्र पर भी प्रवचन देते हैं। दोनों समय हो रहे प्रवचनों का सीधा प्रसारण महाराजश्री की फेसबुक एवं आस्था चैनल पर किया जा रहा है। श्रावण सोमवार को लेकर गीता भवन परिसर स्थित सभी देवालयों का मनोहारी श्रृंगार भी किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार फिलहाल भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा हुआ है। सत्संग सभागृह में गीता भवन के न्यासी मंडल एवं सत्संग समिति के सदस्यों हेतु सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए बैठक व्यवस्था की गई है।
Related Posts
February 11, 2024 पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति की पताका पूरे विश्व में फहराई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित […]
August 28, 2023 खुशी व ईमानदारी से काम करोगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी : रघुबीर यादव
इंदौर : प्रेस्टीज कॉलेज के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने मशहूर एक्टर, कंपोजर और सिंगर […]
October 15, 2022 अरुणाचल के डिप्टी सीएम और अन्य अतिथियों का किया गया आत्मीय स्वागत
अरुणाचल सरकार ने परशुराम की प्रतिमा की प्रतिमा के लिए दिए 50 करोड़।
इंदौर आए अरुणाचल […]
June 9, 2020 एक और डॉक्टर की कोरोना संक्रमण ने ली जान इंदौर : कोरोना के संक्रमण ने इंदौर में एक और डॉक्टर की जिंदगी छीन ली। कोरोना वारियर डॉ. […]
May 6, 2021 7 मई से कामबंद हड़ताल करेंगे स्वास्थ्य अधिकारी- कर्मचारी, कलेक्टर मनीष सिंह को हटाने की कर रहे मांग
इंदौर : कोरोना संकट के दौरान कलेक्टर मनीष सिंह की कार्यशैली और बर्ताव के खिलाफ विरोध के […]
March 5, 2022 वुमन्स प्रेस क्लब 11 हुनरमंद आदिवासी महिलाओं को शक्ति अवार्ड से करेगा अलंकृत
इंदौर : अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वुमंस प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा […]
May 17, 2019 बीजेपी ने जारी किया बिना ‘विजन’ का ‘विजन डॉक्यूमेंट’ इंदौर: लोकसभा चुनाव में पहली बार बीजेपी प्रत्याशी का चुनाव प्रबंधन बिखरा हुआ नजर आ रहा […]