इंदौर : कोरोना का संक्रमण अब बेहद तेजी से फैल रहा है। एक समय 5 से 7 फीसदी तक सिमट गई कोरोना की ग्रोथ रेट अब बढ़कर 19 फीसदी तक पहुंच गई है। हालात ये हो गए हैं कि अब अस्पतालों में नए मरीजों को भर्ती करने की जगह ही नहीं बची है। डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ और संसाधन भी कम पड़ते जा रहे हैं। हालात इतने संगीन हो गए हैं कि इन्दौर वासी अब भी अपनी सेहत को लेकर जागरूक नहीं हुए तो उन्हें उसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
379 नए संक्रमित मामलों की पुष्टि।
रविवार 13 सितंबर को अब तक के सबसे ज्यादा याने टेस्टिंग के 19 फीसदी सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। मिली जानकारी के मुताबिक 1362 सैम्पल जांच हेतु लिए गए थे। 1995 सैम्पल्स की जांच की गई। इनमें से 1608 निगेटिव पाए गए। 379 पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। आज दिनांक तक की बात करें तो 252795 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 17161 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
5 संक्रमित मरीजों की थमीं सांसें।
रविवार को इलाज के दौरान 5 और संक्रमित मरीजों की सांसों ने उनका साथ छोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक 463 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
223 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज।
रविवार को ठीक होने पर करीब 223 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर अब तक 11536 मरीजों को कोरोना से उबरने में कामयाबी मिली है। 5162 संक्रमित मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
Related Posts
July 2, 2023 स्वयं को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखें, व्यावहारिक ज्ञान भी हासिल करें : कलेक्टर इलैया राजा टी
काबिलियत को सलाम
प्रतिभा, महत्वाकांक्षा और कमिटमेंट दिलाती है सफलता- […]
May 3, 2017 जूम डेवलपर्स के मालिक विजय चौधरी गिरफ्तार, 966 करोड़ की हेराफेरी का आरोप नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जूम डेवलपर्स के मालिक विजय चौधरी को गिरफ्तार कर […]
August 30, 2021 अवनि ने टोक्यो पैरा ओलिम्पिक में भारत को दिलाया गोल्ड
टोक्यो : पैरा ओलिम्पिक में अवनि लेखरा ने भारत को पहला गोल्ड दिलाया। राजस्थान के जयपुर […]
June 3, 2025 ग्लोबल डिजिटल फोरम में भारत व इंदौर का प्रतिनिधित्व करेंगे राजेश उदावत
एमआईसी सदस्य हैं राजेश उदावत।
इंदौर : नगर निगम में महापौर परिषद के सदस्य, योजना एवं […]
January 14, 2022 सीएम शिवराज ने इंदौर में कोरोना से निपटने के उपायों का लिया जायजा, एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से […]
December 25, 2024 वेंकट दत्ता साई के साथ परिणय सूत्र में बंधी पीवी सिंधु
उदयपुर : बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई परिणयसूत्र में बंध गए। उदयपुर […]
April 27, 2020 केंद्रीय दल ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, सतर्कता बरतने पर दिया जोर इंदौर : भारत सरकार द्वारा गठित केंद्रीय दल आईएमसीटी के टीम लीडर व भारत सरकार में […]