नई दिल्ली : दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर दिल्ली विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।
उनके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव होगा।
14 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 21 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 24 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को मतगणना की जाएगी।
13757 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा के अनुसार दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान के लिए कुल 13757 बूथ बनाए जाएंगे। समूची चुनाव प्रक्रिया सपन्न कराने के लिए 90 हजार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में करीब 1 करोड़ 47 लाख वोटर हैं जो अगले 5 साल के लिए अपनी नई सरकार चुनेंगे।
Related Posts
January 22, 2022 टीकाकरण के चलते कोरोना संक्रमण का हो रहा मामूली असर, बुजुर्ग लगवाएं बूस्टर डोज- डॉ. पांडे
इंदौर : कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे आंकड़े लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। […]
February 5, 2021 महिला दिवस, 8 मार्च से शराब बंदी अभियान चलाएंगी उमा भारती
भोपाल : नई शराब दुकानें खोलने का प्रस्ताव लाकर किरकिरी करा चुकी शिवराज सरकार को पूर्व […]
October 24, 2018 सबसे कम पारियों में विराट ने बनाए 10 हज़ार रन, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड विशाखापत्तनम:भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के साथ खेले जा रहे 2 […]
March 24, 2017 राज्य अधिवक्ता परिषद के आव्हान पर प्रदेशभर के वकील आज मना रहे प्रतिवाद दिवस इंदौर।राज्य अधिवक्ता परिषद के आव्हान पर आज प्रदेश के 92 हजार से ज्यादा वकील प्रतिवाद […]
March 22, 2023 राजवाड़ा पर उगते सूर्य को जल अर्पित कर की गई भारतीय नववर्ष की अगवानी
गुड़ी पूजन के साथ गीत, संगीत और नृत्य की दी गई प्रस्तुति।
प्रसाद व गुड धनिए का किया […]
June 15, 2024 मालवा उत्सव में अवैध रूप से प्लॉट बेच रहे कॉलोनाइजर का स्टॉल जिला प्रशासन ने कराया बंद
बिना अनुमति और रेरा पंजीयन के 51हजार रुपए में की जा रही थी प्लॉट की बुकिंग।
सांसद […]
January 11, 2025 बीजेपी चलाएगी संविधान गौरव अभियान
भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मनाने वर्ष भर चलेगा अभियान।
भोपाल : कांग्रेस की […]