इंदौर : लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने एक ही दिन में दो रिश्वतखोर अधिकारियों को रंगे हाथों धर दबोचा। खंडवा में डीएसपी लोकायुक्त प्रवीण सिंह बघेल ने शिकायतकर्ता सविता झरबड़े (स्टाफ़ नर्स सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छेगाँव माखन ज़िला खंडवा) की शिकायत पर सीएमएचओ डीएस चौहान को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा । दरसअल सविता अपना स्थानांतरण ज़िला अस्पताल खंडवा में करवाना चाहती थी जिसके लिए वह Cmho डीएस चौहान से मिली तो Cmho चौहान द्वारा उससे स्थानांतरण के एवज में रुपये 40000 की माँग की। जिसकी शिकायत आवेदिका द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की गई। बातचीत के दौरान 35000 हजार में लेनदेन तय हुआ। सोमवार 9 मई को Cmho डीएस चौहान को उनके निवास पर 10000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।
जिला परियोजना प्रबंधक 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाई।
दूसरी कार्यवाई बुरहानपुर में की गई, जहां विजय पवार, सहायक विकास खंड प्रबंधक खकनार, जिला बुरहानपुर ने शासकीय राशि के आवंटन एवं एरियर भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की जाने की शिकायत की थी। इसपर लोकायुक्त ने जाल बिछाते हुए सरिता स्वामी, जिला परियोजना प्रबंधक, मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना,राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत कार्यालय बुरहानपुर को फरियादी विजय पंवार से 25 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
दोनों ही मामलों में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
July 4, 2022 अंतिम दिन सीएम शिवराज ने किया धुंआधार चुनाव प्रचार, किए रोड शो, सभाओं को किया संबोधित
विकास के लिए जीत का पंच लगाएगी भाजपा-पुष्यमित्र भार्गव।
बरसते पानी में मुख्यमंत्री […]
July 14, 2025 ‘अनंत अनुराग’ में बरसी सुरीले गीतों की बौछारें
चिकित्सकों के सांस्कृतिक समूह ' स्पंदन' ने किया था स्व. डॉ. अनुराग श्रीवास्तव की याद को […]
June 9, 2023 बेटे की लालसा में डेढ़ साल की मासूम की हत्या करने वाले हैवान पिता को मिली किए की सजा
अदालत ने आजीवन कारावास की सजा से किया दंडित।
इंदौर : 18 माह की मासूम बालिका की हत्या […]
October 2, 2020 बुद्ध नगर में मनाई गई गांधी- शास्त्री जयंती, एनर्जी ड्रिंक के साथ काढा, मास्क व सेनिटाइजर का किया वितरण
इंदौर : संस्था आनन्द गोष्ठी ने शुक्रवार को गाँधी और शास्त्री जयंती पर कोविड़ सुरक्षा […]
July 11, 2025 सांवेर नगर पंचायत के वार्ड उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त
मंत्री तुलसी सिलावट का विधानसभा क्षेत्र है सांवेर।
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम […]
January 8, 2023 मेहमां जो हमारा होता है वो जान से प्यारा होता है..
छप्पन दुकान में प्रवासी भारतीयों का मुख्यमंत्री चौहान ने किया स्वागत।
इंदौर : पधारो […]
October 11, 2024 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू व्यापार व्यवहार पर ट्रांसफर प्राइसिंग के प्रावधान लागू होते हैं : शर्मा
इंदौर : टीपीए एवं सीए शाखा द्वारा “ट्रांसफ़र प्राइसिंग” विषय पर सेमिनार का आयोजन टीपीए […]