एमपीसीए मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर गिर सकती है गाज।
इंदौर : नगर निगम अधिकारियों की अभद्रता, दादागिरी और तानाशाही पूर्ण रवैए के खिलाफ एमपीसीए के तमाम पदाधिकारी और सदस्य लामबंद हो गए हैं। मुख्यमंत्री तक निगम अधिकारियों की शिकायत पहुंचाने के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी समूचे घटनाक्रम से अवगत कराया जा रहा है। सिंधिया का एमपीसीए से जुड़ाव सर्वविदित है, ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि निगम अधिकारियों को अपनी हरकत का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
एमपीसीए के सूत्रों के मुताबिक सिंधिया को बताया जाएगा कि निगम अधिकारियों ने मैच के ठीक एक दिन पहले आकर जिसतरह का बर्ताव किया है, उससे इंदौर में क्रिकेट टूरिज्म पर बहुत बुरा असर पड़ा है। भविष्य में इंदौर में कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं करवाने की बात भी सूत्र कह रहे हैं।
निगम अधिकारियों पर गिरेगी गाज..?
बताया जा रहा है कि निगम अधिकारियों को उनकी हरकत का परिणाम भोगना पड़ेगा। खासकर लता अग्रवाल की इंदौर से रवानगी तय मानी जाने की बात भी सूत्रों ने कही है।
Related Posts
August 7, 2023 अमित शाह के आते ही ग्वालियर भी हो जाएगा तनावमुक्त
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
भोपाल, इंदौर के बाद अब अमित शाह की अगली यात्रा ग्वालियर […]
September 7, 2021 सांसद लालवानी ने की आईजी से मुलाकात, बिगड़ती कानून- व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के आईजी हरिनारायण चारी मिश्र से मुलाकात कर इंदौर […]
December 7, 2023 एआईसीटीएसएल को अर्बन इंफ्रा बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड
सोलर आधारित इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन एवं नवाचार हेतु मिला ये अवार्ड।
इन्दौर […]
January 18, 2017 एक फरवरी को ही पेश होगा आम बजट, चुनावी राज्यों के लिए कोई घोषणा नहीं नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के […]
January 8, 2023 दो मोबाइल लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई मोबाइल बरामद
इंदौर : मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाश, पुलिस थाना विजय […]
July 12, 2025 अमेरिकी उप सहायक सचिव ने अमेरिका – भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने को लेकर की चर्चा
अमेरिकी दक्षिण एशियाई मामलों के ब्यूरो की उप सहायक सचिव बेथानी मॉरिसन का भारत दौरा […]
July 25, 2021 टीकाकरण में निस्वार्थ सेवा देने वालों का सम्मान
इंदौर : सेवा भारती गौतम बुद्ध नगर, तरुण मंच , महाराष्ट्र मंडळ वैशाली नगर, सिद्धि विनायक […]