विधानसभा 3 में मकर संक्रांति पर मनाया गया पतंग महोत्सव।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक श्री आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा क्षेत्र मे प्रतिवर्ष की तरह विधानसभा 3 में मना पतंग महोत्सव,विधायक विजयवर्गीय ने उड़ाई पतंग,खेला गुल्ली डंडा
इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नेहरू स्टेडियम में पतंग-महोत्सव का आयोजन किया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता और रहवासियों ने इस महोत्सव में भाग लेकर पतंग उड़ाने के साथ पारंपरिक भारतीय खेल गिल्ली डंडा, सितोलिया आदि खेलने का लुत्फ उठाया। इसी के साथ रस्सा खेंच, फुटबाल,क्रिकेट आदि खेलों का भी लोगों ने आनंद लिया।
विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ उनकी माताजी आशा कैलाश विजयवर्गीय भी इस महोत्सव में सम्मिलित हुई।
उनके हाथों खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विधायक विजयवर्गीय ने भी पतंग उड़ाने के साथ गिल्ली डंडा, सितोलिया, फुटबॉल, क्रिकेट आदि खेलने का मजा लिया। उन्होंने अपनी विधानसभा के साथ ही समूचे शहर के लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दी।
तमाम लोगों के को इस मौके पर तिल – गुड़ का वितरण भी किया गया।
Related Posts
November 10, 2023 प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत
Bhel को लेकर निराधार व असत्य बातें कहने का लगाया आरोप।
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के […]
February 6, 2024 पांच कवियों को काव्य गौरव अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा
नरेंद्र पाल जैन, सोनल जैन , एकाग्र शर्मा, मनुव्रत वाजपेयी और धीरज चौहान को मिलेगा काव्य […]
July 2, 2022 कांग्रेस के जमाने में लोग पलायन करते थे, आज इंदौर में निवेश करने आते है – सिंधिया
सिंधिया ने जारी किया बीजेपी का शहर के विकास को लेकर संकल्प पत्र।
इंदौर : बीजेपी ने […]
May 28, 2019 लालवानी ने रिकॉर्ड मतों से जीत को बताया कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम इंदौर: भारी बहुमत से सांसद चुने गए शंकर लालवानी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में भाग लेने के […]
December 31, 2016 धर्म के दस लक्षण धर्म की गति बड़ी सूक्ष्म है । साधारण लोग इसे नही समझ पाते । इसलिए शास्त्र और सन्त जो […]
June 20, 2023 योग व संतुलित आहार है निरोगी जीवन का आधार
योग जत्रा में बीमारियों के निदान संबंधी योगासनों की दी गई जानकारी।
योग की दी गई […]
February 20, 2021 कारपोरेट को मजबूत कर रही वर्तमान पत्रकारिता, टूटता भरोसा, बढ़ता गुस्सा विषय पर बोले दिग्गज पत्रकार
इन्दौर : स्टेट प्रेस क्लब, इन्दौर द्वारा रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित भारतीय पत्रकारिता […]