इंदौर : शहर के लोग अपनी ही सेहत को लेकर जागरूक नहीं हैं। उनकी लापरवाही ने ही कोरोना को पलटवार का मौका दिया है। खासकर सितंबर माह में तो कोरोना की रफ्तार डराने वाली है। हर बीतते दिन के साथ कोरोना कहर बरपा रहा है। मंगलवार को तो संक्रमितों का आंकड़ा चार सौ के करीब पहुंच गया। टेस्टिंग के 15 फीसदी मामले संक्रमित पाए गए, वहीं 6 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी।
394 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि।
मंगलवार को 856 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। पुराने मिलाकर 2741 सैम्पलों की जांच की गई। 2342 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 393 में संक्रमण की पुष्टि की गई।
आज दिनांक तक इंदौर में कुल 258495 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। 17940 में संक्रमण की पुष्टि की गई है। करीब 67 फीसदी संक्रमित ठीक भी हुए हैं।
6 मरीजों की जिंदगी ने छोड़ा उनका साथ।
मंगलवार को 6 और मरीजों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 473 लोग कोरोना का निवाला बन चुके हैं।
286 को किया गया डिस्चार्ज।
नई गाइडलाइन को फॉलो करते हुए तेजी से रिकवर होने वाले मरीजों को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है। मंगलवार को कोरोना को हराने वाले 286 मरीजों को घर भेज दिया गया। इन्हें मिलाकर अब तक 12068 मरीज कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीतनें में सफल रहे हैं। 5399 मरीजो का फिलहाल कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
Related Posts
February 6, 2024 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आपात बैठक बुलाकर हरदा की घटना का लिया जायजा
घायलों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
इंदौर, भोपाल व अन्य जिलों से […]
September 7, 2023 वायु सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर पुरस्कृत किए गए महापौर व निगमायुक्त
मुख्यमंत्री और वन मंत्री ने किया पुरस्कृत।
महापौर एवं आयुक्त ने इंदौर के नागरिकों […]
December 20, 2022 सबसे स्वच्छ, हरित, रहने योग्य शहर के लिए इंदौर को मिला अटल शास्त्र मार्केनॉमी अवॉर्ड
इंदौर महापौर को 7वां अटल शास्त्र मार्केनॉमी अवार्ड 2022 प्रदान किया गया।
इंदौर : […]
November 1, 2023 देव आनंद और शम्मी कपूर पर फिल्माए गीतों से सजा कार्यक्रम ‘हम दोनों’ 5 नवंबर को
इंदौर : 50 और 60 के दशक में फिल्मों में जिन नायकों का बोलबाला था, उनमें दो नायकों का […]
March 15, 2023 172 स्थानों पर गाइडलाइन की दरों में 25 फीसदी से अधिक वृद्धि प्रस्तावित
सघन बस्तियों, पुरानी बसाहट और मध्यक्षेत्र की दरों में बढ़ोतरी नहीं।
औसत 5.38 की […]
May 13, 2024 लालवानी और रणदिवे ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार
इंदौर सहित प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने का जताया भरोसा।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी […]
June 28, 2020 अनबुझ पहेली : रोज कोरोना संक्रमित 4 मरीजों की हो रही मौत..? इंदौर : इसे संयोग कहें या आंकड़ों की बाजीगरी, लगभग रोज ही 4 मरीज कोरोना संक्रमण से दम तोड़ […]