परशुराम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. शर्मा का सम्मान

  
Last Updated:  April 20, 2022 " 04:04 am"

परशुराम जयंती पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा का घर-घर जाकर न्यौता देंगे

इंदौर : परशुराम महासभा द्वारा विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राधेश्याम शर्मा गुरुजी का शाल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण युवा परिषद की ओर से परशुराम जयंती पर 3 मई को बड़ा गणपति से निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों पर भी विचार-मंथन किया गया।
राजेन्द्र नगर स्थित जवाहर सभागृह टंकी हाल पर आयोजित इस समारोह में निर्णय लिया गया कि परशुराम जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा में समग्र ब्राह्मण समाज बड़ा गणपति पर एकत्रित होकर शामिल होगा।
प्रारंभ में सर्व ब्राह्मण युवा परिषद के संस्थापक पं. विकास अवस्थी ने शोभायात्रा की विस्तृत जानकारी दी। शोभायात्रा संयोजक पं. संजय मिश्रा ने बताया कि राजेन्द्र नगर क्षेत्र के परशुराम चौक से भी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शाम को बड़ा गणपति से निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में भी शामिल होगी। इस अवसर पर परशुराम महासभा के संस्थापक पं. रामहरि शर्मा, पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, पं. सुरेश शर्मा पालदा, पं. सुरेश काका, पं. सत्येन्द्र शर्मा, पं. लक्ष्मीनारायण पटेरिया, पं.योगेन्द्र महंत, खंडेलवाल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एवं समग्र ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों पदाधिकारी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. गोविंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी शैलेन्द्र जोशी, पं. लीलाधर जोशी, पं. कैलाश पाराशर, एवं पं. गणेश शास्त्री आदि ने किया। मातृशक्ति की ओर से पूनम मिश्रा, वर्षा शर्मा, मोनिका शर्मा, डिम्पल शर्मा, पायल शर्मा एवं आशा शर्मा ने अतिथियों की अगवानी की। इस अवसर पर परशुराम जयंती पर निकलने वाली विशाल शोभायात्रा की सफलता के लिए परशुराम महासभा की युवा परिषद के जिलाध्यक्ष पं. कपिल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जो सभी वार्डों में पहुंचकर विप्र बंधुओं को शोभायात्रा का न्यौता देंगे। कार्यक्रम का संचालन पं. धरणीदरण मिश्रा एवं आशा त्रिवेदी ने किया। आभार पं. गोविंद शर्मा ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *