इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि पश्चिम बंगाल में मेरी जान को खतरा है। कैलाश ने बताया कि पश्चिम बंगाल में सरकार के खिलाफ झंडा उठाने वाले की फोटो पर कभी भी माला चढ़ सकती है। कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए बंगाल में काम करना चुनौतीपूर्ण।
विजयवर्गीय का कहना था कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए वहां पर काम करना चुनौती भरा है। हिंसक रहने वाली पार्टी के सामने कार्य करना हर कार्यकर्ता के लिए चुनौती है। मेरे समेत वे सभी कार्यकर्ता, जो वहां काम कर रहे हैं उन सभी की जान को खतरा है।
कमलनाथ पर कोई भरोसा नहीं करता।
विजयवर्गीय ने कमलनाथ को लेकर कहा कि कमलनाथ नारियल लेकर चलें या नारियल का पेड़ लेकर चलें। उन पर भरोसा कोई नहीं करता है। 15 महीने की सरकार में लोगो ने मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें देखा है। शिवराज के राज में प्रदेश का विकास हो रहा था। कमलनाथ के राज में प्रदेश का विकास रुक गया था। केवल कमलनाथ ओर उनके मंत्रियों का विकास हो रहा था। विजयवर्गीय के मुताबिक मैं जब से सांवेर में पहुंचा हूं, तब से मुझे कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन नही दिखा। सांवेर में भारी मतों से भाजपा जीत दर्ज करेगी।
Related Posts
May 11, 2022 स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
भोपाल : मप्र के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार की बहू ने मंगलवार को अपने ससुराल […]
May 15, 2021 ग्रामीणों द्वारा जनता कर्फ्यू को लेकर बनाई गई व्यवस्था का मंत्रियों व अधिकारियों ने भी किया पालन
इंदौर : इंदौर जिले में कोरोना से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। चाहे शासन […]
August 1, 2025 25 अक्टूबर तक पूरा करें सड़कों का निर्माण व पेंचवर्क
महापौर भार्गव ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश।
निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क एवं […]
September 7, 2021 इम्युनिटी बढाने के लिए संतुलित आहार व नियमित एक्सरसाइज जरूरी- श्रीमती खुराना
इंदौर। वैश्विक महामारी कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर ने कई लोगों को प्रभावित किया है और […]
March 13, 2023 शातिर वाहन चोर आया गिरफ्त में, चोरी के 5 दो पहिया वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]
August 12, 2020 छह फीसदी से ऊपर बना हुआ है कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट, 34 सौ से ज्यादा बैकलॉग सैम्पलों की होनी है जांच…? इंदौर: कोरोना संक्रमण के मामले लगातार डेढ़ सौ के ऊपर बनें हुए हैं। ग्रोथ रेट भी साढ़े छह […]
December 6, 2021 11 दिसम्बर को लगेगी नेशनल लोक अदालत, आपसी समझौते से होगा मामलों का निपटारा
इंदौर : इंदौर जिले के न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के आपसी सुलह समझौते से त्वरित […]