इंदौर : कोरोना के प्रकोप के चलते गरीब और रोज कमाकर खाने वाले लोगों के सामने पेट भरने की समस्या खड़ी हो गई है। हालांकि प्रशासन और नगर निगम के साथ शहर के कई सामाजिक संगठन उनकी मदद को आगे आए हैं। प्रतिदिन हजारों भोजन के पैकेट गरीब बस्तियों और दिहाड़ी मजदूरों को वितरित किये जा रहे हैं। जिससे जो बन पड़े वो मदद करने में तत्परता दिखा रहा है।
न्यायाधीशगण भी कर रहें हैं मानवता की सेवा।
विपदा की इस घड़ी में न्यायपालिका भी गरीबों, वंचितों की मदद करने में पीछे नहीं है। इंदौर के जिला न्यायालय में पदस्थ सभी एडीजे और जेएमएफसी पीड़ित मानवता की सेवा में अहम योगदान दे रहे हैं।
जरूरतमंद लोगों को बांट रहे भोजन के पैकेट।
अपर सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया की जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार शर्मा के निर्देशन में रोज जिला कोर्ट के न्यायाधीशों की ओर से जरूरतमंद लोगों को 6 सौ भोजन के पैकेट वितरित किये जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया अंशदान।
अपर सत्र न्यायाधीश (एडीजे) मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना से उत्पन्न परिस्थिति से निपटने के लिए जिला कोर्ट के सभी अपर सत्र न्यायाधीशों (एडीजे) ने 15- 15 और न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) ने 10-10 हजार रुपए का अंशदान भी प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया है।
Related Posts
January 16, 2022 राजेंद्रनगर क्षेत्र स्थित ऑडिटोरियम को आईडीए ही देगा मुकम्मल स्वरूप- चावड़ा
इंदौर : आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने रविवार को योजना क्रमांक 97 भाग 4 के तहत […]
December 3, 2022 एआईसी – प्रेस्टीज व सिडबी के बैनर तले 7 दिसंबर को आयोजित होगी स्टार्टअप समिट
मप्र की पहली सबसे बड़ी समिट में प्रदेशभर से स्टार्टअप संस्थापक लेंगे भाग।
देश भर से […]
December 26, 2021 भागवत कथा सुनने का सुफल अवश्य मिलता है- मंजूषा भागे
इंदौर : भागवत कथा सुनने आप स्वेच्छा से जाएं अथवा किसी के कहने से, अनिच्छा से किंतु […]
January 4, 2017 देवास – राधौगढ़ जमीन कांड मामला । देवास - हत्या के आरोपी विक्रमसिंह पवार ने किया कोर्ट में सरेंडर । पूर्व मंत्री दिवंगत […]
November 21, 2022 हॉस्टल की छात्राओं से पुलिस ने किया संवाद, नशे और अन्य बुराइयों के खिलाफ किया जागरूक
हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के बीच पहुंची पुलिस थाना पलासिया की टीम।
कहा शहर में […]
April 10, 2025 अर्पण जैन लिखित पुस्तक ‘हिंदी योद्धा डॉ. वेदप्रताप वैदिक ‘ का विमोचन
वरिष्ठ पत्रकार पी.साईनाथ और अन्य अतिथियों ने किया विमोचन।
इन्दौर : पत्रकारों की […]
November 15, 2022 भारत जोड़ो, कांग्रेस के अस्तित्व को बचाने की यात्रा है – तोमर
इंदौर : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा […]