इंदौर : जूनी इंदौर पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए तमिल भाषी मासूम को उसके घर पहुंचाया।
पुलिस थाना जुनी इंदौर की टीम को दिनांक 14/03/2022 को इलाका भ्रमण के दौरान एक मासूम लड़का लोहा मंडी में भटकता हुआ मिला। पूछताछ करने पर वह लड़का हिंदी भाषा नहीं समझ रहा था।
उसकी भाषा समझने के लिए पुलिस ने तकनीक का सहारा लेकर उसकी समस्या जानने के लिए व भाषा को समझने के लिए गूगल ट्रांसलेटर के माध्यम से तमिल भाषा को हिंदी भाषा में कन्वर्ट कर पूछताछ की तो उसने स्वयं को तमिल भाषी होना बताया। नाम पता पूछने पर स्वयं का नाम काली ब्लॉक पिता काली पांडे उम्र 18 वर्ष निवासी मदुरई तमिलनाडु का होना बताया। उसे थाने लेकर आए। बालक द्वारा बताया गया कि उसने पिछले 2 दिन से खाना नहीं खाया है। इसपर उसे खाना खिलाया गया और सुरक्षित उसके घर पहुंचाने के लिए जीआरपी से संपर्क करने पर इंदौर से मदुरई के लिए सीधा ट्रेन नहीं होने से वाया उज्जैन बालक को ट्रेन में बैठाकर घर के लिए रवाना किया गया।
Related Posts
April 23, 2020 26 नए संक्रमित मिले, कुल संख्या बढ़कर 945 हुई इंदौर : इंदौर में फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं लेकिन संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार […]
September 18, 2021 महिला स्व. सहायता समूहों को जल्द मिलेगी पोषण आहार तैयार करने की जिम्मेदारी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
भोपाल : महिला स्व-सहायता समूहों से पोषण आहार तैयार कराने की सरकार की तैयारी फिर चर्चा […]
August 5, 2021 दंगल में मंगल : कुश्ती में रवि दाहिया का स्वर्ण या रजत पक्का
ओलिम्पिक विशेष
भारत को बैडमिंटन में लगातार तीन ओलंपिक से पदक मिला है तो, कुश्ती में […]
July 1, 2023 हजारों स्क्वेयर फीट पर निर्मित अवैध फॉर्म हाउस पर चला निगम का बुलडोजर
इंदौर : शहरी सीलिंग भूमि पर अवैध निर्माण के मामले में शनिवार को नगर निगम ने बड़ी […]
June 18, 2023 प्राथमिक स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 30 जून तक बढ़ाया
मिडिल व हायर सेकेण्डरी स्कूल की कक्षाएं सुबह की शिफ्ट में संचालित होंगी।
स्कूल […]
December 27, 2023 साहिबजादों के बलिदान को वीर बाल दिवस पर किया गया नमन
बीजेपी कार्यालय में किया गया संगोष्ठी का आयोजन।
इंदौर : वीर बाल दिवस के अवसर पर […]
March 5, 2021 अनुराग- तापसी के ठिकानों पर सर्चिंग जारी, साढ़े तीन सौ करोड़ की अघोषित आय का खुलासा..?
मुम्बई : फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों और कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग ने कार्रवाई […]