इंदौर : आगर मालवा की कानड थाना प्रभारी मुन्नी परिहार को 29 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है।
आवेदक रितेश राठौर निवासी कानड ज़िला आगर मालवा ने दिनांक 11 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि थाना प्रभारी कानड़, मुन्नी परिहार उस पर दबाव बनाकर सट्टा चलाने का कह रही है और इसके लिए हर महीने 20 हज़ार रुपए रिश्वत की माँग कर रही है।
आवेदक के मुताबिक मुन्नी परिहार थाना प्रभारी कानड़ द्वारा उससे पिछले महीने के 9 हज़ार और चालू महीने के बीस हज़ार रुपए के हिसाब से कुल 29
हज़ार की माँग की गयी।
आवेदक के अनुसार उसको क़ोरोना लॉकडाउन में गल्ले के व्यापार में नुक़सान होने से उसने
वर्ष 2021 में सट्टा चलाया था उसका TI मुन्नी परिहार हर महीने 20 हज़ार रुपए लेती थी। अब वह सट्टा नहीं खिलाना चाहता लेकिन TI मुन्नी परिहार दबाव
बनाकर सट्टा चलवा रही है और रिश्वत के रूप में हर महीने 20 हज़ार रुपए माँग रही है।
आवेदक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सोमवार 25 अप्रैल को DSP राजकुमार शराफ़ के नेतृत्व में टीम का का गठन कर जाल बिछाया गया।
लोकायुक्त उज्जैन की टीम DSP सुनील तालान, TI राजेंद्र वर्मा आरक्षक गण संजय पटेल , सुनील परसाई, नीरज राठौर व इसरार द्वारा थाना कानड़ ज़िला आगर मालवा में आवेदक से 29 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए TI मुन्नी परिहार को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
Related Posts
July 17, 2019 गीताभवन में चातुर्मास का शुभारम्भ, श्रावण सोमवार को होगा रुद्राभिषेक इंदौर: श्रावण माह के साथ ही मनोरमागंज स्थित गीता भवन में चातुर्मास का भी शुभारम्भ हुआ। […]
September 15, 2020 इंदौर – भोपाल में मेट्रोपोलिटन एरिया का होगा गठन भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को […]
November 4, 2022 लोगों को ब्लैकमेल करने वाली सेक्सटोर्शन गैंग का पर्दाफाश, पकड़े गए चार आरोपी
राजस्थान के भरतपुर से संचालित कर रहे थे गैंग।
न्यूड वीडियो कॉलिंग गैंग की […]
November 18, 2020 भाई – दूज पर भाई- बहन के स्नेह को नए आयाम देने के साथ संपन्न हुआ 5 दिनी दीपोत्सव
इंदौर : पांच दिवसीय दीपावली पर्व का समापन भाई- बहन के स्नेह के प्रतीक भाई- दूज के साथ […]
December 25, 2020 राजेन्द्र नगर स्टेशन को लंबी दूरी की ट्रेनों का स्टापेज बनाने की मांग तेज, स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : सहकारी उपनगर मंडल राजेंद्र नगर के अध्यक्ष संजय मिश्रा, शहर कांग्रेस के मुख्य […]
August 16, 2021 ‘कैसे मनाएं आजादी का अमृत महोत्सव’ को लेकर प्रबुद्धजनों व सामाजिक संगठनों ने दिए कई अहम सुझाव
इंदौर : ज़िले के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन और कई संस्थाओं के प्रमुख सोमवार को जाल […]
March 5, 2023 मप्र को अंधकार से विकास रूपी प्रकाश पथ पर लाने वाले नायक हैं सीएम शिवराज – महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लाडली बहनों के साथ किया पौध रोपण।
इंदौर : मप्र के […]