इंदौर। प्रेम बंधन मैरिज गार्डन के मालिक के कुत्ते ने वहां काम करने आई महिला मजदूर व दो युवकों पर हमला कर दिया। महिला को कई जगह काटा व काफी देर तक घसीटता रहा, साथी दो मजदूर युवकों को भी नोंच डाला। तीनों घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना कल रात कनाडिय़ा क्षेत्र के प्रेम-बंधन गार्डन में हुई। शादी के स्वागत समारोह में काम करने पहुंचे मजदूरों को उस वक्त जान बचाकर भागना पड़ा, जब गार्डन मालिक के कुत्ते ने उन पर धावा बोल एक महिला सहित तीन लोगों को घायल कर दिया, जिन्हें देर रात एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया।
इस हमले में श्रमिक रामवती बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुत्ते ने महिला के दोनों हाथों को दांतों व पैर के नाखूनों से चीर डाले, जिससे घाव हो गए। घायल को अस्पताल लेकर आई एक अन्य मजदूर शोभाबाई ने बताया कि बाकी मजदूरों ने वहां से भागते हुए अपनी जान बचाई। जबकि दो अन्य युवकों को भी कुत्ते ने पंजे मारकर घायल किया। अस्पताल से सूचना दिए जाने पर पहुंची कनाडिय़ा पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की है।
Related Posts
July 6, 2022 पुष्यमित्र ने परिवार सहित किया मतदान, बोले धनबल पर होगी आत्मबल की जीत
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। अपेक्षा के […]
October 1, 2019 अनूठी कलाकृति के जरिये अली ने किया बापू को याद इंदौर : महात्मा गांधी की बुधवार 2 अक्टूबर को 150 वी जयंती है। इसके चलते उनके व्यक्तित्व […]
June 23, 2023 बर्फानी बाबा के जयघोष के साथ बालटाल के लिए रवाना की गई 150 क्विंटल खाद्य सामग्री
अमरनाथ यात्रा मार्ग पर कांटाफोड़ मंदिर के भक्तों ने जुटाई सामग्री,इस बार एम्बुलेंस की […]
March 10, 2024 प्रदेश सरकार उद्योगपतियों की समस्याओं के हल के लिए तत्पर
लघु उद्योग भारती के मालवा उद्यमी सम्मेलन एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव में बोले सूक्ष्म, लघु […]
August 16, 2021 न्यायालयों और केंद्र व राज्य सरकार के दफ्तरों में भी मनाया गया 75 वा स्वतंत्रता दिवस
इंदौर : देश व प्रदेश के साथ इंदौर में भी स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ […]
March 17, 2023 अपील समिति की बैठक में महापौर ने की विभिन्न मामलों की सुनवाई
इंदौर : अपील समिति अध्यक्ष एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निगम परिषद की अपील समिति […]
November 17, 2022 ब्राह्मणों ने हमेशा सभी समाजों का मार्गदर्शन किया है – मंत्री सिलावट
सर्व ब्राह्मण युवा संगठन का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न।
शहर अध्यक्ष प.संदीप जोशी सहित […]