इंदौर : हरतालिका तीज पर शुक्रवार, 6 सितंबर 2024 को लोक संस्कृति मंच द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन इंदौर की ह्रदय स्थली राजवाड़ा पर रात 09 बजे से किया जा रहा है ।
लोक संस्कृति मंच के अध्यक्ष व सांसद शंकर लालवानी एवं संयोजक सतीश शर्मा ने बताया कि हरतालिका तीज का व्रत महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु एवं युवतियों के द्वारा अच्छे वर की कामना हेतु किया जाता है इस दिन भगवान शिव – पार्वती की भक्ति दिनभर निर्जला व्रत रखकर एवं रात्रि को भजनों एवं नृत्य के माध्यम से आराधना की जाती है। व्रत तीज के दिन से प्रारंभ होकर दूसरे दिन ब्रह्म मुहूर्त में पूजन के बाद खोला जाता है ।
सतीश शर्मा ने बताया की राजवाड़ा पर भजन संध्या का आयोजन रात्रि 9:00 बजे से होगा जिसमें गन्नू महाराज द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।कई कलाकारों द्वारा भी यहां पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भजनों की धुन पर देर रात्रि तक युवतियां और महिलाएं नृत्य के माध्यम से भोलेनाथ की आराधना करेगी।
Related Posts
January 21, 2022 शिकायतों के त्वरित समाधान पर दें ध्यान- ऊर्जा मंत्री
इंदौर : प्रदेश सरकार गरीबों, आम लोगों, किसानों व जन जन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। […]
February 26, 2021 राशन माफियाओं की कुर्क संपत्ति नीलाम कर होगी बकाया राशि की वसूली
इंदौर : बीते माह प्रशासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रावधानों के उल्लंघन और […]
September 3, 2022 ऑडिट प्रोसिजर को मैन्युअल से कंप्यूटर पर किया जाए शिफ्ट – सोलंकी
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन एवं इंदौर सीए शाखा द्वारा टैक्स ऑडिट थ्रू […]
February 12, 2023 पैथोलॉजिस्ट कांफ्रेंस में कैंसर की डायग्नोसिस पर हो रहे शोध पर डाला गया प्रकाश
स्तन कैंसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज में टारगेट थेरेपी के टेस्ट पर हुए रिसर्च।
इंदौर : […]
October 7, 2020 आरएसएस- बीजेपी से जुड़े कारोबारी से 50 लाख रुपए बरामद, सांवेर उपचुनाव में इस्तेमाल होने की जताई गई आशंका
इंदौर : प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, इनमें इंदौर जिले की सांवेर […]
June 15, 2021 आधा फ़ीसदी रह गया पाजिटिविटी रेट, 50 से भी कम मिले नए संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब समाप्ति की ओर है। धीरे- धीरे ही सही संक्रमण का […]
July 5, 2021 6 जुलाई से फतेहाबाद रूट से चलेगी इंदौर- जोधपुर ट्रेन
इंदौर : कोरोना संक्रमण न्यूनतम स्तर पर पहुंचने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की संख्या […]