नई दिल्ली : भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने इतिहास रच दिया है। विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतनेवाली वे पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है। रविवार को खेले गए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग के फाइनल में सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को एकतरफा मुकाबले में 21-7, 21-7 से पराजित कर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता। बीती दो वर्षों में सिंधु को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा था। इस बार सिंधु ने स्पर्धा की शुरुआत से ही धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपने इरादे साफ कर दिए थे। हर मुकाबले के बाद उनके प्रदर्शन में निखार आता गया और अंततः फाइनल मुकाबला जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया। नोजोमी ओकुहारा से 2017 में सिंधु को शिकस्त खानी पड़ी थी। सिंधु ने वो हिसाब भी चुकता कर दिया। विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंधु इससे पूर्व दो कांस्य और दो सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।
Related Posts
March 27, 2021 घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगा सख्त कानून- सीएम शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में दोषी […]
February 9, 2021 हाइलिंक सिटी में डकैती की वारदात के 5 आरोपी गिरफ्तार, फरियादी का भतीजा निकला गिरोह का सरगना
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र की हायलिंक सिटी में सी.ए. के घर हुई सनसनीखेज डकैती की […]
August 24, 2022 श्री गणेश, महाकाल और हरसिद्धि माता पर केंद्रित होगी खजराना मंदिर की झांकियां
कलेक्टर श्री सिंह ने भोजन कक्ष के विस्तारीकरण हेतु दिये निर्देश।
इंदौर : श्री गणपति […]
November 3, 2021 अंतिम तीन दिन में बीजेपी ने ढहा दिया कांग्रेस का गढ़
*जोबट उपचुनाव परिणाम^
कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल ने अपने नेताओं पर लगाया भीतरघात […]
May 12, 2024 विजयवर्गीय ने दी अय्यर और पाकिस्तान को हद में रहने की नसीहत
गीदड़ भभकियों से भारत न कभी डरा है और न डरने वाला है..
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर […]
January 30, 2021 विधायक शुक्ला ने ली असहाय बुजुर्गों की सुध, शॉल व नकद राशि की भेंट
इंदौर : शुक्रवार को नगर निगम द्वारा असहाय बुजुर्गों के साथ किए गए निंदनीय बर्ताव के बाद […]
October 31, 2022 महापौर व अन्य गणमान्य अतिथियों ने सरदार पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पण
राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलाई शपथ।
मोरबी में हुए हादसे के मृतकों को दी गई मौन […]