समग्र धनगर समाज का महासम्मेलन रविवार को

  
Last Updated:  July 30, 2023 " 12:38 am"

इंदौर : चुनावी बेला में विभिन्न समाजों के संगठन भी अपनी मांगे मनवाने के लिए राजनीतिक दलों पर दबाव बनाने में जुट गए हैं। ऐसे ही एक संगठन समग्र धनगर समाज ने धनगर समाज के सभी घटकों का महासम्मेलन रविवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे गांधी हॉल में आयोजित किया है। इस सम्मेलन के जरिए धनगर समाज की मांगों की ओर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

महासम्मेलन की संयोजक दीपिका कमलेश नाचन और सुभाष चौधरी गायरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महासम्मेलन में महामंडलेश्वर दादू महाराज,नितिन मतकर महाराज और मगलदास महाराज के साथ युवराज यशवंतराव महाराज तृतीय और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस, बीजेपी के बड़े नेता भी अतिथि के बतौर मौजूद रहेंगे।

ये हैं प्रमुख मांगे :-

श्रीमती दीपिका नाचन और सुभाष चौधरी ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में

धनगर समाज को एसटी का दर्जा देने।

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की आदमकद प्रतिमा इंदौर के आसपास किसी ऊंची पहाड़ी पर स्थापित करना।

सूबेदार मल्हारराव होलकर की प्रतिमा शहर के किसी प्रमुख चौराहे पर स्थापित करना।

इंदौर के चारों ओर प्रवेश मार्गों पर होलकर राजाओं के नाम से स्वागत द्वार निर्मित करना।

समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देना।

लोकमता अहिल्या बाई के जीवन चरित्र को पाठ्यपुस्तकों में शामिल करना।

होलकर राजवंश की धरोहरों को संरक्षित करना। आदि मांगें शामिल हैं। इसके अलावा समाज के समक्ष विद्यमान अन्य समस्याओं पर भी महासम्मेलन में विचार किया जाएगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *