मध्य प्रदेश से खेल रहे हैं 300 खिलाड़ी।
37 रेटेड तो 3 खिलाड़ी अमेरिका और नीदरलैंड से भी।
इंदौर : यूनाइट इंदौर चेस क्लब एवं वैष्णव स्पोर्ट्स एकेडमी इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में क्लॉथ मार्केट वैष्णव हायर सेकंडरी स्कूल के सभागृह में आयोजित 10 वर्ष, 15 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्गों की “इंटरनेशनल चेस डे ट्रॉफी” राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा में इंदौर, उज्जैन, भोपाल, धार, नरसिंगपुर आदि जिलों के 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 37 फीडे रेटेड हैं तो 03 खिलाड़ी अमेरिका और नीदरलैंड से भी आकर एक – दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
खिलाड़ी व परिजनों की उपस्थिति में स्पर्धा का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ मध्य प्रदेश पूर्व राज्य शतरंज विजेता कमल वर्मा के मुख्यातिथ्य में हुआ। विशेष अतिथि वैष्णव ग्रुप्स के सचिव देवेंद्र मुछाल थे। उन्होंने बिसात पर पहली चाल चलकर स्पर्धा का विधिवत उद्घाटन किया। अतिथियों में ट्रस्टीज़ राजकुमार भाटिया, विष्णु पसारी एवं स्पर्धा समन्वयक वीरेंद्र मुछाल मौजूद रहे, वहीं आयोजन समिति से गजानन उंडे, टी.आर. सिलावट, अजय सोनी, द्वारका परदेशी एवं सुनील सोनी भी उपस्थित थे।
स्वच्छ भारत अभियान इंदौर की ब्रांड एंबेसडर एवं बाल मित्र शतरंज चौपाल उद्यान में निःशुल्क सेवा दे रही श्रीमती हिमानी विकास भट्ट का स्वागत भी मंच पर स्मृति चिन्ह देकर किया गया ।
चीफ़ ऑर्बिटर योगेश मोहिते ने बताया कि स्पर्धा में कुल 6 राउंड्स खेले जाने हैं। तीन राउंड के बाद अंडर 10 में अपार मकवाना ने सुश्रृत गोपीशेट्टी को, वेद नायर ने हरे राम को, अविक अग्रवाल ने मिशिका मोहता को, ACM दक्षित सोडानी ने मौलिक अमन को,अन्वेषा छजलानी ने नाइरा सेठिया को व अबीर जैन ने प्रांशुल शिल्पी को परास्त कर 03 में से 03 अंक लेकर बढ़त कायम की।
अंडर 15 में दिव्यान पापड़ीवाल ने माधव साबू को, ACM आनंद सिंह कुशवाह ने धनंजय को, आरव पोरवाल ने अरहम मेहता को, आरव माहेश्वरी ने आदित्य चोरे को, विवान जैन ने दक्ष चूड़ावत को, AFM अनमोल सिंह ने श्रीपाल पामेचा को ACM युवान राजपाल ने युवराज सोलंकी को और समर्थ रेड्डी ने वैदिक सिंह को पराजित कर 03 अंको के साथ बढ़त बनाई।अंडर 19 में वैभव नेमा ने AFM दर्शील अय्यर को, अथर्व दशोरा ने सिया नीरज कुशवाह को वहीं सुजय जैन ने आरुष जैन से जीत हासिल कर 03 अंको के साथ ख़िताब की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।








