इंदौर : दक्षिण भारत के संत स्वामी शक्ति शांतानंद महर्षि द्वारा बीते 30 वर्षों से राम रथ यात्रा निकाली जा रही है। अयोध्या से प्रारंभ हुई यह यात्रा 28 अक्टूबर को इंदौर में प्रवेश करेगी। हिंदू संगठनों द्वारा यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। यह यात्रा इंदौर में लवकुश चौराहा से मरीमाता, जिंसी, बड़ा गणपति, राजमोहलला, छत्रीबाग, कलेक्टोरेट, से माणिकबाग ब्रिज होते हुए अमरदास हॉल पहुंचेगी। यहां धर्मसभा का आयोजन होगा जिसमें साधु – संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे।
राम मंदिर का मॉडल रहेगा आकर्षण का केंद्र।
यात्रा में एक वाहन रूपी रथ पर अयोध्या के राम रथ का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहेगा।
इंदौर में राम रथ यात्रा की व्यवस्था विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, धर्म जागरण मंच आदि संगठन मिलकर करेंगे।
बता दें कि अयोध्या से दशहरे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह यात्रा विभिन्न राज्यों में भ्रमण करते हुए 15 हजार किमी का सफर तय करेगी। गीता जयंती पर यह यात्रा पुनः अयोध्या पहुंचेगी।
Related Posts
November 16, 2024 पत्रकारिता सम्मान समारोह 01 दिसंबर को
युवा और वरिष्ठ पत्रकारों का किया जाएगा सम्मान।
स्व. लक्ष्मणसिंह गौड़ फोटोग्राफी […]
October 7, 2020 पुलिस चेकिंग में बरामद राशि से बीजेपी का कोई संबंध नहीं, कांग्रेस कर रही झूठा प्रचार
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं जिला अध्यक्ष […]
November 29, 2019 रणजीत की भूल से धूमिल हुई पुलिस की छवि कीर्ति राणा
इंदौर : सुपर कॉप ने इंदौर का नाम रोशन किया इससे कोई इंकार […]
March 26, 2021 विधायक संजय शुक्ला ने मारी पलटी, अब बोले प्रशासन के साथ हैं, बैठक में बुलाना था बड़ा मुद्दा…!
इंदौर : त्योहारों और धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर शासन- प्रशासन के खिलाफ […]
November 16, 2023 आपके विचारों का दान देगा प्रदेश के विकास में योगदान
अवश्य करें मतदान
(राजकुमार जैन )प्रत्येक पाँच वर्ष के अंतराल पर मतदान के माध्यम से […]
October 16, 2023 शराब तस्कर के घर पर आबकारी विभाग ने दी दबिश
हजारों रुपए मूल्य की अवैध शराब बरामद।
इंदौर : विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर सहायक […]
November 21, 2020 एक दिन में पांच सौ के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, ग्रोथ रेट 10 फीसदी के पार…!
इंदौर : उपचुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के स्वार्थ और त्योहार मनाने के उत्साह में आम […]