भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि जिस कार्य, योजना की राशि पंचायतों के खाते में जारी की जाएगी उसके लिए सरपंच-सचिव जिम्मेदार होंगे। जो राशि हितग्राही के खाते में जाएगी, उसके दुरुपयोग पर सरपंच एवं सचिव जिम्मेदार नहीं होंगे।
मुख्यमंत्री ने पंचायतों में सत्कार के खर्च को देखते हुए वार्षिक सत्कार भत्ता छह हजार रूपए करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद सरपंचों, सचिवों और रोजगार सहायकों के संगठनों ने हड़ताल पर नहीं जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सभी संघों ने हड़ताल पर नहीं जाने की घोषणा की। हड़ताल समाप्ति की घोषणा के बाद यदि कोई पंचायत सचिव अपने कार्यस्थल पर नहीं लौटता है, तो उसका प्रभार रोजगार सहायक को दे दिया जाएगा ताकि पंचायतों का काम प्रभावित नहीं हो। इन रोजगार सहायकों को बैंक से आहरण के अधिकार भी सचिवों जैसे होंगे। सरपंच संगठन ने कहा कि हड़ताल समाप्ति के बाद भी यदि कोई सरपंच हड़ताल पर रहता है तो सरकार इनके विरूद्ध सक्षम कार्रवाई कर सकती है। संगठन को इसमें कोई आपत्ति नहीं होगी।
Related Posts
December 9, 2019 भोपाल का पत्रकार भवन जमींदोस्त…! भोपाल: प्रदेश में मीडिया को रौंदने पर आमादा कमलनाथ सरकार ने भोपाल के पत्रकार भवन पर भी […]
March 11, 2022 सांची मिल्क पार्लरों पर टेस्टिंग किट के जरिए जांची जा सकती है दूध की गुणवत्ता
इंदौर : इन्दौर दुग्ध संघ के कार्य क्षेत्र के जिला इन्दौर, धार, देवास, खण्डवा, […]
July 10, 2025 सिरदर्द और माइग्रेन के कारण व निदान को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज, इंदौर में "AURA 2025" — सिरदर्द एवं माइग्रेन जागरूकता अभियान का […]
January 25, 2021 सीएम शिवराज ने बालिकाओं व महिलाओं के लिए शुरू किया पंख अभियान
इंदौर : प्रदेश में बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकार को लेकर जागरूकता लाने और उन्हें […]
January 21, 2021 किसानों के खाते में डाली जा रही है सब्सिडी की राशि, घोटालेबाजों के असली चेहरे हुए उजागर, बोले ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर : मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को इंदौर प्रवास पर […]
May 15, 2019 महिला और नव मतदाताओं को साधने पर बीजेपी का जोर इंदौर: मौसम की गर्माहट पर चुनावी गर्मी भारी पड़ने लगी है। अंतिम चरण में 19 मई को देशभर […]
February 3, 2024 फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने वाला आरोपी आरक्षक 10 वर्ष की सजा से दंडित
इंदौर : फर्जी जाति प्रमाण-पत्र लगाकर पुलिस की नौकरी पाने वाले आरोपी आरक्षक को 10 वर्ष […]