लसुड़िया मोरी स्थित एक प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाकर किया था विक्रय।
इंदौर : फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि का विक्रय करने वाले आरोपियों को लसुड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने फर्जी तरीके से भूमि का आम मुख्यनामा तैयार कर उसे बेच दिया था।
ये था पूरा मामला :-
फरियादिया पुष्पा राठी पति रवींद्र राठी नि. 27 जानकी नगर एनेक्स इन्दौर ने बताया कि मैंने श्रीमती वर्षा पति दिनेश चन्द्र अग्रवाल से दिनांक 04.07.2007 को दलाल के माध्यम से पुलिस थाना लसूडिया क्षेत्र के ग्राम लसूड़िया मोरी के सर्वे 268/2 स्थित भूमि
को क्रय किया था, जिसे दिनांक 09.05.2022 को सागर डिंडोरकर, सोनू पंवार, विनोद कुशवाह, दिनेश चौहान, हर्ष भोण्डवे, मनोज चौरसिया और अज्ञात महिला ने फर्जी तरीके से वर्षा अग्रवाल का आम मुख्यनामा तैयार कर उस अज्ञात महिला का फोटो लगाकर फर्जी तरीके से मनीष सोनी के पक्ष में ग्राम लसुडिया मोरी स्थित उक्त सर्वे क्रमांक 268/2 की भूमि का विक्रय कर दिया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना लसुड़िया पर अपराध, धारा 420, 406, 467, 468, 471,120 बी,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।
लसुड़िया पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में जांच आधार पर आरोपी 1.सागर डिंडोरकर नि. तिलक पथ रामबाग इन्दौर 2.सोनू पंवार नि. वासुदेव नगर इन्दौर 3.दिनेश चौहान नि. चन्द्रभान जूनी इन्दौर को गिरफ्तार किया। आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर अपराध एवं सह आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।
Related Posts
September 14, 2020 सेवा सप्ताह के तहत 70 स्थानों पर चलाया गया सफाई अभियान इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 70 वां जन्मदिवस है। उनके जन्मदिवस को […]
May 30, 2023 चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
इंदौर :चाकू से गोदकर हत्या किए जाने के मामले में आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा […]
October 20, 2024 प्राधिकरण में जाने कहां दबी है पुष्पविहार कॉलोनी की फाइल..?
शिवराज ने घोषणा की लेकिन अबतक नहीं मिल पाए प्लॉट।
♦️कीर्ति राणा इंदौर ♦️
पहले भू […]
February 23, 2021 7 फीसदी तक पहुंचा कोरोना का ग्रोथ रेट,सावधानी नहीं बरती तो बिगड़ सकते हैं हालात…?
इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर खतरे का सिग्नल दे दिया है। प्रदेश […]
August 18, 2021 इंदौर में गुरुवार को जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों से रूबरू होंगे सिंधिया,बीजेपी नगर अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा
इंदौर : केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार, 19 अगस्त को इंदौर […]
October 21, 2021 मां की डांट से नाराज, घर छोड़कर गई बालिका को पुलिस ने ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द
इंदौर : हातोद पुलिस ने गुम हुई बालिका को ढूंढ कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द […]
December 29, 2020 शहर के विकास में नागरिकों की सहभागिता जरूरी है
इंदौर : मप्र का सांस्कृतिक और वाणिज्यिक शहर इंदौर हमेशा से एक अच्छा उदाहरण पेश करता रहा […]