इंदौर : लॉक डाउन कहें या कोरोना कर्फ्यू, इससे समस्या के हल में कोई मदद नहीं मिलती ये एक बार फिर साबित हो रहा है। सीएम शिवराज भी कई बार यही बात कह चुके हैं पर प्रशासन है कि मानता ही नहीं। पिछले सप्ताह 56 घंटे का लॉकडाउन किया गया था और फिलहाल लॉकडाउन बनाम कोरोना कर्फ्यू को भी 4 दिन हो चुके हैं, बावजूद इसके कोरोना संक्रमण में कमीं होने की बजाय लगातार उछाल आ रहा है। सोमवार 12 अप्रैल तो अब तक के सर्वाधिक संक्रमित मामलों और मौतों का सबब बन गया। 15 सौ से अधिक संक्रमित मामले सोमवार को सामने आए वहीं 6 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। ग्रोथ रेट भी 4 फ़ीसदी बढ़कर 18 फ़ीसदी तक पहुंच गया।हालांकि ये भी सही है कि 8 हजार से ज्यादा टेस्टिंग भी की गई है।
1552 नए संक्रमित मिले।
सोमवार को 5206 सैम्पल लिए गए। 3451 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 8553 की टेस्टिंग की गई। 6791 निगेटिव पाए गए। 1552 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 10 लाख एक हजार आठ सौ साठ सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 80986 अबतक पॉजिटिव पाए गए हैं।
866 किए गए डिस्चार्ज।
सोमवार को 866 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 71591 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।8384 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
6 मरीजों की मौत।
सोमवार को 6 मरीजों की कोरोना से मौत की पुष्टि की गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1011 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
Related Posts
December 12, 2021 डॉ. मिथिलेश दीक्षित हीरक प्रसंग समारोह में हिंदी साहित्यकारों का सम्मान
इंदौर : इंदौर संस्कारों को सिखाने वाला शहर है, यहां साहित्यिक गतिविधियां इस बात की […]
September 22, 2021 बंद फ़ैक्टरियों को निशाना बनाने वाले नकबजन गिरोह के तीन बदमाश धराए
इंदौर : नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्य, क्राइम ब्राँच इंदौर व […]
September 1, 2019 पत्रकारिता में शालीनता का एक और शजर धराशायी इंदौर : पत्रकारिता को शिद्दत के साथ जीनेवाले वरिष्ठ पत्रकार शशीन्द्र जलधारी अब यादों का […]
June 30, 2022 हर वार्ड में खोलेंगे महापौर कार्यालय, शिकायतों का होगा त्वरित समाधान – शुक्ला
नागरिकों को नगर निगम नहीं जाना पड़ेगा, निगम उनके वार्ड में आएगी।
इंदौर : कांग्रेस के […]
January 14, 2024 विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में स्नातक इंजीनियरों की भर्ती करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज
नयी दिल्ली : भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने ‘ग्रेजुएट इंजीनियर […]
February 10, 2021 खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से निकले नोटों की गणना जारी…
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से निकले नोटों की गणना शुरू कर दी गई है। 9 […]
December 4, 2021 टंट्या मामा स्मृति दिवस समारोह में सीएम शिवराज ने की कई घोषणाएं, पेसा एक्ट लागू करने और आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे देने का किया ऐलान
इंदौर : नेहरू स्टेडियम में आयोजित जननायक टंट्या मामा स्मृति समारोह में पहुंचे सीएम […]