इंदौर : मारपीट के मामले मे एक युवक को 72 घन्टे थाने मे बंद कर बेरहमी से पिटाई करने वाले आजाद नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर को लाइन अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह इंद्रेश त्रिपाठी को नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
एसपी ईस्ट आशुतोष बागरी ने बताया कि आजाद नगर टीआई मनीष डाबर की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इसके अलावा उन्होंने एक अपराधी का क्राइम रिकॉर्ड नहीं रखा था, उस मामले की जांच भी की जा रही थी। जांच प्रभावित नहीं हो इसलिए डाबर को थाने से हटाकर डीआरपी लाइन भेज दिया है।
ये बताया जा रहा घटनाक्रम।
मारपीट के आरोपी रामराज को हिरासत में लेकर आजाद नगर पुलिस थाने ले आई थी। उसे कोर्ट में पेश करने की बजाय तत्कालीन थाना प्रभारी मनीष डाबर ने 72 घंटे थाने में बंद रखा और उसकी बुरीतरह पिटाई की। परिजनों का आरोप है कि पहले टीआई डाबर ने एक लाख रुपये मांगे, जब परिजनों ने पैसे नही दिए तो आरोपी को जमकर पीटा और पैरों के नाखून तक निकाल दिए । आरोपी की पत्नी 6 महीने के बच्चे और एक तीन साल की बच्ची के साथ थाने के बाहर बैठी रही लेकिन उसे मिलने तक नही दिया गया।जब समूचा मामला व पिटाई से बुरीतरह जख्मी युवक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो हड़कम्प मच गया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरकत में आए और टीआई डाबर को लाइन अटैच कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
March 11, 2022 निगम प्रशासक ने उपायुक्त व दो बाबुओं को किया निलंबित
इंदौर : नगर निगम में उपायुक्त अरुण शर्मा और स्थापना शाखा के क्लर्क आबिद खान व महफ़ूज खान […]
December 15, 2018 राजनीतिक लाभ के लिए रचा गया था झूठ का मायाजाल…! नई दिल्ली: 5 राज्यों के चुनाव में राफेल सौदे को भी कांग्रेस ने मुद्दा बनाया था। कांग्रेस […]
October 1, 2020 गीता से एसपी ने साधा संवाद, बातचीत के जरिये गांव, घर- परिवार के बारे में जानकारी जुटाने का किया प्रयास
इंदौर : पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर में डी.आई.जी हरिनारायणचारी मिश्र के […]
July 26, 2022 महापुरुषों के किरदारों को वेशभूषा और संवादों के जरिए बच्चों ने किया जीवंत
हुकूमत जज्बातों से नहीं तलवारों से चलती है।
जंग हिम्मत से जीती जाती है।
अहिल्या […]
March 5, 2022 वुमन्स प्रेस क्लब 11 हुनरमंद आदिवासी महिलाओं को शक्ति अवार्ड से करेगा अलंकृत
इंदौर : अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वुमंस प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा […]
April 16, 2022 पश्चिम क्षेत्र में भी पुलिस व आरएएफ का फ्लैग मार्च
इंदौर : त्योहारों व पर्वों के चलते इंदौर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो व शहर […]
August 24, 2023 चंद्रमा पर पड़े भारत के कदम, पत्रकारों ने मनाया जश्न
स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश […]