इंदौर : आबकारी विभाग ने एक लोडिंग वाहन से 22 पेटी विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब और वाहन की कीमत साढ़े सात लाख रुपए बताई गई है।
बताया जाता है कि आबकारी विभाग के दस्ते द्वारा धार रोड बेटमा के पास टोल नाके के पास एक वाहन अशोक लीलैंड क्रमांक एमपी09GH 70433को रुकने का इशारा करने पर वाहन चालक द्वारा गति बढ़ा दी गई। इसपर जिला उडनदस्ता प्रभारी डॉक्टर राजीव द्विवेदी आबकारी उपनिरीक्षक शालिनी सिंह, देपालपुर के एडीओ कमल सिकरवार, आबकारी उपनिरीक्षक मनोहर खरे एवं स्टाफ द्वारा घेराबंदी करके वाहन को रोका गया वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सामने से मेहंदी के डिब्बे दिखाई दे रहे थे। मेहंदी के डिब्बों के पीछे एवं नीचे शराब से भरी हुई पेटियां रखी पाई गई।
कुल 22 पेटी विदेशी मदिरा बरामद हुई।पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वाहन में रखी विदेशी शराब को जावरा (रतलाम)से लाया जा रहा था।
वाहन एवं मदिरा की कुल कीमत लगभग रुपए 7,50,000 है।
आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
October 23, 2019 लक्ष्मण- शिवराज की गुप्त मन्त्रणा से सियासी सरगर्मी तेज..! भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने बुधवार को […]
April 12, 2021 रेमडेसीवीर को लेकर मचा हाहाकार थमा, रविवार को 25 हजार इंजेक्शन की खेप पहुंची इंदौर
इंदौर : कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन रेमडेसीवीर को लेकर मचा हाहाकार […]
February 17, 2022 बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक में पुलिस ने सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने पर दिया जोर
इंदौर : कमिश्नरी लागू हो जाने के बाद इंदौर पुलिस शहर के आम नागरिक के साथ-साथ संस्थानों […]
September 21, 2023 मुख्यमंत्री चौहान ने लिया इंदौर की जनता का आशीर्वाद
शहर की सभी छह विधानसभाओं में पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा।
सैकड़ो मंचों से हुआ यात्रा […]
March 2, 2021 विधानसभा में पेश किया गया मप्र का पहला पेपरलेस बजट, आत्मनिर्भर मप्र पर किया गया फोकस
भोपाल : मध्यप्रदेश विधान सभा में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने मध्यप्रदेश बजट 2021—22 पेश […]
February 4, 2020 आइफा अवार्ड के लिए इंदौर का चयन करने पर सीएम कमलनाथ को दिया धन्यवाद इंदौर : जबसे आइफा अवार्ड समारोह का आयोजन इंदौर में किये जाने की घोषणा की गई है, […]
May 19, 2023 अर्बन -20 की बैठक में शहरी विकास के बिंदुओं पर किया गया मंथन
60 से अधिक शहरों के महापौर व प्रशासनिक अधिकारी अर्बन - 20 बैठक में हुए शामिल।
सांसद, […]