इंदौर : सुनामी के रूप में आई कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान इंदौर वासियों की उखड़ती साँसों को थामकर उन्हें नई जिंदगी देनेवालों में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के उद्योगपति मित्र संजय अग्रवाल और करण मित्तल का बड़ा योगदान रहा।
फरिश्ते बनकर थामी उखड़ती सांसों की डोर।
जब इंदौर में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ था। अस्पतालों के बाहर कोरोना संक्रमित मरीज ऑक्सीजन न मिलने से तड़पते हुए दम तोड़ रहे थे, तब कैलाश विजयवर्गीय ने संकट के उन विकट पलों में अपने इन मित्रों को आवाज दी। संजय अग्रवाल और करण मित्तल ने पल भर की भी देरी न करते हुए अपने स्टील प्लांट बन्द कर प्रतिदिन करीब 4 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर मरीजों के लिए निःशुल्क उपलब्ध करा दिए। फरिश्ते बनकर आए इन दोनों उद्योगपतियों ने मानवता के प्रति अपना धर्म निभाते हुए हजारों लोगों की साँसों को लौटाकर उन्हें नई जिंदगी दी।
विजयवर्गीय ने किया सम्मान।
संकटकाल में मानवता के प्रति अपना धर्म निभाने वाले देवदूतों संजय अग्रवाल और करण मित्तल को कैलाश विजयवर्गीय ने पितृ पर्वत पर आमंत्रित किया। उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए पूरे इंदौर की ओर से विजयवर्गीय ने शॉल, श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।
अपने सम्मान से अभिभूत संजय अग्रवाल और करण मित्तल ने वादा किया कि इंदौर के लोगों को जब भी मदद की जरूरत होगी, वे तत्पर रहेंगे।
Related Posts
October 25, 2021 मिर्च की मंडी में लगा सियासी तड़का, बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने थामा बीजेपी का दामन
इंदौर, प्रदीप जोशी। मिर्च के लिए देश ही नहीं बल्कि एशिया में पहचान रखने वाली सबसे बड़ी […]
May 13, 2024 इंदौर में शाम 05 बजे तक 56 फीसदी से अधिक मतदान
60 फीसदी से ऊपर जा सकता है मतदान का अंतिम आंकड़ा।
देपालपुर और सांवेर में हुआ अच्छा […]
April 3, 2022 शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकलीवाल ने लोगों को भारतीय नववर्ष की बधाई दी, बांटा गुड़- धनिया
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय बाकलीवाल ने बताया कि गुड़ी पड़वा नववर्ष पर […]
September 1, 2019 खजराना गणेश को लगेगा सवा लाख मोदकों का भोग इंदौर : विघ्नहर्ता श्री गणेश की आराधना का 10 दिवसीय उत्सव सोमवार 2 सितंबर से प्रारंभ हो […]
July 4, 2020 जीतू सोनी अब दुष्कर्म मामले में दो दिन की रिमांड पर… इंदौर : हनी ट्रैप मामले को उजागर करने वाले संझा लोकस्वामी के प्रबंध संपादक जीतू सोनी को […]
October 22, 2020 हँसदास मठ में नवरात्रि के तहत किया जा रहा दुर्गा सप्तशती का पाठ
इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ पर महंत श्री रामचरणदास महाराज के सान्निध्य […]
December 12, 2023 प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष बनाए गए अशोक सिंह
सात सदस्यों को भी समिति में किया गया मनोनीत।
भोपाल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ […]