इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सन्नी राजपाल एवं शहर उपाध्यक्ष गिरीश चितले ने इंदौर शहर के सभी मार्केट रात 10:00 बजे तक खोले जाने की मांग की है। उनका कहना है कि कांग्रेस जल्द ही इस मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।
सन्नी राजपाल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण करीब 2 महीने से शहर में लाॅकडाऊन लगा हुआ था,जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो गई है। हजारों लोगों का रोजगार छिन गया है। कई परिवारों में कमाने वालों की मृत्यु हो चुकी है। लोग लोन की किश्तें नहीं भर पा रहे हैं। स्कूल की ऑनलाइन क्लासेस चालू हो गई है। स्कूल वालों ने फीस भरने के लिए प्रेशर बनाना शुरू कर दिया है। उधर विद्युत मंडल विभाग बिल भरने के लिए लोगों को डरा- धमका रहा है, ऊपर से प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है। शाम 6:00 बजे तक ही दुकान खोलने की परमिशन के कारण आज भी कई गरीब लोग नौकरी पर नही जा पा रहे है क्योंकि व्यापारी उनसे कहता है अभी जरूरत नहीं है।
सन्नी राजपाल के मुताबिक ज्यादातर लोग खरीदारी करने शाम को ही निकलते हैं। ऐसे में शासन-प्रशासन को दुकानें खुली रखने का समय बढाकर रात 10 बजे तक करना चाहिए। अन्यथा कांग्रेस इसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।
Related Posts
June 25, 2024 इंदौर – दाहोद रेल लाइन के प्रोजेक्ट में आएगी तेजी
टीही - पीथमपुर के बीच टनल की खुदाई काम पूरा हुआ।
इंदौर : लंबे समय से निर्माणाधीन […]
March 17, 2024 कीर्ति सिंह के कविता संग्रह ‘सच कहूं – ये कलम की सोहबत है’ का लोकार्पण
इंदौर : शहर की बहुविध प्रतिभा की धनी कीर्ति सिंह गौड़ अच्छी जर्नलिस्ट व एंकर होने के […]
June 20, 2025 अतुल, विकास, सुधीर, धर्मेश, पूनम,विजय ने जीते प्रारंभिक मुकाबले
मीडिया सीरीज प्रीमियर लीग बैडमिंटन स्पर्धा शुरु।
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के तहत […]
June 4, 2021 सियासी अटकलों के बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने की गृहमंत्री मिश्रा से मुलाकात
भोपाल : बीजेपी में मेल- मुलाकातों के बढ़ते सिलसिले ने सियासी अटकलों को सरगर्म कर दिया […]
July 10, 2022 18 जुलाई को निकलेगी भगवान महाकाल की पहली सवारी, कलेक्टर ने इंतजामों का लिया जायजा
उज्जैन : श्रावण माह में भगवान महाकाल की पहली सवारी 18 जुलाई को निकलेगी। इसी के साथ […]
November 10, 2021 15 नवम्बर से प्रारंभ होगा उज्जैन- फतेहाबाद रेलवे ट्रेक, वैकल्पिक मार्ग मिलने के साथ होगी समय की बचत
इंदौर : उज्जैन-फतेहाबाद ट्रेन रूट यात्रियों के लिए जल्द शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री […]
November 26, 2022 राहुल गांधी के ऊलजुलूल बयान साबित करते हैं कि वे मंदबुद्धि हैं
भारत जोड़ो यात्रा में लग रहे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे।
देश विरोधी तत्व दे रहे […]