बड़वानी : रविवार शाम महाराष्ट्र के तोरणमाल से लौटते समय एक जीप, ब्रेक फेल होने के कारण गहरी खाई में जा गिरी। बताया जाता है कि जीप में 30 से अधिक लोग सवार थे। इनमें पांच महाराष्ट्र के व शेष बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के थे। दुर्घटना में आठ लोगों के मौत की खबर है है। करीब 15 लोग घायल हुए हैं।
तीर्थयात्रा पर गए थे यात्री।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम चेरवी, सेमलेट व रोसर क्षेत्र के ग्रामीण तोरणमाल घूमने व भगवान शिव के दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय सिंधीदीगर घाट पर वाहन के ब्रेक फेल हो गए। इससे वाहन खाई में गिर गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।
महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के महसावद थाने की पुलिस, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
बड़वानी विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने दुर्घटना में 8 यात्रियों की मौत पर दुःख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। खेतिया टीआई संतोष सावले ने बताया कि घटना महाराष्ट्र क्षेत्र की है।
Related Posts
June 10, 2024 आतिशबाजी से उड़ी चिंगारी से बीजेपी कार्यालय में लगी आग
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, कोई जनहानि नहीं।
मोदी की अगुवाई में तीसरी बार एनडीए […]
December 20, 2023 सरकारी जमीन पर कब्जा कर किए अवैध निर्माण हटाए
15 करोड़ 45 लाख रूपये से अधिक मूल्य की शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त।
इंदौर : […]
May 12, 2023 भाजपा युवा मोर्चा की पहल पर हजारों महिलाओं ने देखी ‘द केरला स्टोरी’
इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मल्हार […]
August 12, 2023 प्रियंका, कमलनाथ व अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस थाने में की शिकायत
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ ने दर्ज कराई शिकायत।
कांग्रेस नेताओं पर लगाया झूठ […]
March 14, 2021 94 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने लगवाया कोरोना का टीका, लोगों से की टीका लगवाने की अपील
इंदौर : कोरोना को मात देने के लिए चलाए जा रहे कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत इंडेक्स […]
April 26, 2020 अभिनेता तनुज ने लोगों से की नशे से दूर रहने की अपील इंदौर : दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार इंदौर निवासी तनुज दीक्षित ने लॉक डाउन के दौरान […]
January 5, 2023 तिल चतुर्थी पर खजराना गणेश को चढ़ेगा सवा लाख लड्डुओं का भोग
10 जनवरी से प्रारंभ होगा तिल चतुर्थी मेला।
प्रवासी भारतीयों के लिए पूजा - अर्चना के […]