भोपाल : सिंगरौली जिले में तेज रफ्तार कार और ऑटो की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। हादसे में बड़ोखर स्कूल के प्राचार्य प्रभाकर प्रसाद मिश्रा (52) गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के बाद लंबा जाम लग गया था।
बड़ोखर चौराहे पर हुआ हादसा।
बताया जाता हादसा सिंगरौली के बरगवां थाने के बड़ोखर चौराहे पर हुआ। बरगवां-गोरबी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार ऑटो से सामने से जा टकराई। ऑटो सवार तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। बरगवां थाना प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। एक और घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि कार चालक प्रभाकर प्रसाद की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इनकी हुई मौत
- सोवरनिया पति परमसुख (50) निवासी बड़ोखर पोस्ट बरगंवा 2. सुन्दरमनी केवट पति सोवरन केवट ग्राम देवरा तिनगुड़ी 3 अभ्यास साकेत पिता मायाराम साकेत (25) निवासी मझगंवा 4. अरुण साकेत पिता रामगरीब साकेत (19) ग्राम घिनहा
Related Posts
October 13, 2023 दिव्यांगजनों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
विधानसभा निर्वाचन-2023
इंदौर मनाएगा 17 नवंबर को वोटिंग का त्यौहार।
इंदौर : आगामी […]
December 30, 2020 नाना महाराज संस्थान में मनाया गया दत्त जयंती महोत्सव, दत्त अनुभूति और स्वामी का साधक का हुआ विमोचन
इंदौर : स्नेहलतागंज स्थित श्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान में दत्त जयंती महोत्सव आस्था […]
March 25, 2022 ग्रेनेक्स इंडिया- 2022 में दाल मिल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए अत्याधुनिक मशीनों का दिया जा रहा डेमो
दाल एवं अनाज मशीनरी की तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरु
इंदौर : बदलते दौर में दाल, दलहन और […]
June 2, 2020 हारेगा कोरोना: संक्रमण पर काबू पाने की दिशा में बढ़ें कदम, 4 फीसदी से भी कम मिले पॉजिटिव…! इंदौर : बीते तीन दिनों से कोरोना के संक्रमण पर लगाम कसती दिखाई दे रही है। सोमवार के जो […]
December 17, 2023 जरूरी है कुर्सी से ज्यादा दिलों में बनें रहना
🔹कीर्ति राणा🔹
वरिष्ठ पत्रकार, इंदौर
शिवराज अब सत्ता में नहीं हैं, लेकिन भूतपूर्व […]
April 27, 2021 संक्रमण दर में देखी जा रही स्थिरता, 18 फ़ीसदी दर के साथ मिले 18 सौ से अधिक नए संक्रमित
इंदौर : शहर में कोरोना का प्रकोप बढ़ अवश्य रहा है पर उसकी रफ्तार में ठहराव आ गया है। ये […]
October 8, 2019 संवाद से मुश्किलों का हल ढूंढने में मिलती है मदद- गौर गोपालदास इंदौर : एमरल्ड हाइट्स स्कूल में आयोजित 51 वी राउंड स्क्वेयर इंटनेशनल कॉन्फ्रेंस का अंतिम […]