इंदौर : प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन व प्रेस्टीज ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट, डॉ डेविश जैन को उद्योग, शिक्षा और सीएसआर के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ग्लोब आयल 2021 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ जैन को यह सम्मान गोवा में आयोजित एक गरिमामय समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के हाथों दिया गया। टेफला कंपनी के प्रबंध निदेशक कैलाश सिंह, ग्लोब आयल पुरस्कार समिति के अध्यक्ष संदीप बाजोरिया तथा सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य लोग इस दौरान उपस्थित थे। डॉ जैन ने यह पुरस्कार अपनी पत्नी मोनिका जैन के साथ ग्रहण किया।
पिता को समर्पित किया पुरस्कार।
डॉ. जैन ने उद्योग, शिक्षा और सीएसआर के क्षेत्र में उनके प्रयासों को पुरस्कृत करने हेतु ग्लोब आयल संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पुरस्कार को अपने पिता प्रेस्टीज ग्रुप के संस्थापक, पद्मश्री डॉ. नेमनाथ जैन को समर्पित किया जिन्होंने हाल ही में अपने जीवन के 90 वर्ष पुरे किए हैं। डॉ जैन ने कहा कि उद्योग, शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सफलता उनके सभी शुभचिंतकों, परिवार और उनके सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है।
डॉ जैन ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति उनके पिता पद्मश्री डॉ नेमनाथ जैन हैं, जिन्होंने उन्हें हर कदम पर मार्गदर्शन और प्रेरित किया।
Related Posts
February 1, 2021 निराश्रित बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार पर कलेक्टर ने खजराना गणेश से मांगी माफी
इंदौर : 2 दिन पूर्व नगर निगम द्वारा वृद्ध भिखारियों को शिप्रा छोड़ने की घटना से पूरे […]
April 28, 2020 पत्थरबाजों ने जेल में भी फैलाया संक्रमण, 19 हुए संक्रमित इंदौर : पुलिस, डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ पर हमला करने वाले आरोपी अब जेल में रह कर […]
September 23, 2019 अब एसआईटी करेगी हनी ट्रैप मामले की जांच भोपाल : बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। मप्र सरकार ने सोमवार को इसका […]
December 31, 2023 वार्ड 37 के सैकड़ों लोग केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बनें लाभार्थी
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 400 पात्र लोगों को केंद्र की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा […]
December 14, 2020 कृषि बिलों के लाभों से किसानों को अवगत कराने के लिए चौपाल लगाएगी बीजेपी- शर्मा
भोपाल : किसान संगठनों के साथ बातचीत विफल होने के बाद बीजेपी कृषि बिलों के प्रावधान और […]
August 23, 2023 चंद्रयान -3 की लैंडिंग की सफलता के लिए वीएचपी ने किया यज्ञ
नई दिल्ली : आर्यसमाज संत नगर नई दिल्ली में चंद्रयान - 3 की लैंडिंग की सफलता हेतु यज्ञ […]
June 8, 2021 असल जिंदगी में सुपर हीरो सोनू सूद, इंदौर में लगवाएंगे ऑक्सीजन प्लांट
इंदौर : फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद असल जिंदगी में किसी सुपर हीरो […]