देवास : शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी देवास नगर निगम द्वारा जवाहर चौक में दुकानें और शौचालय के निर्माण का विरोध किया है। उनका कहना है कि जवाहर चौक में नगर निगम ने नए निर्माण का भूमि पूजन कर काम का शुभारंभ किया है जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। मनोज राजानी व कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कहा कि देवास शहर में कहीं भी जवाहर चौक जितना बड़ा स्थान नहीं है, जहां कोई बड़ा कार्यक्रम या सभा आयोजित की जा सके। कभी-कभी तो यह स्थान भी छोटा पड़ जाता है। बावजूद इसके, नगर निगम ने बिना सोचे समझे निर्णय लेते हुए जवाहर चौक में कुछ दुकानें और सुलभ कांप्लेक्स बनाने का निर्णय लेकर काम शुरू कर दिया जो कि अनुचित एवं बिना सोचे समझे बनाई गई कार्य योजना का नतीजा है। इस तरह से इतने बड़े सभा स्थल को छोटा कर देने और वहा सुविधा कांप्लेक्स बना देने से निश्चित रूप से वह क्षेत्र दूषित हो जाएगा।
इस संदर्भ में क्षेत्र के व्यापारियों एवं रोजमर्रा के कामों से अपना जीवन चलाने वाले कारोबारियों ने भी स्थानीय विधायक से मिलकर उक्त निर्माण का विरोध किया है, फिर भी निर्माण कार्य पर रोक नहीं लगाई गई है।
राजानी व अन्य कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि नगर निगम देवास अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें एवं उक्त स्थान पर निर्माण नहीं करते हुए किसी अन्य स्थान का चयन कर वहां शौचालय का निर्माण करें।
Related Posts
August 26, 2021 शहर में 4 बार हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस के खुफिया तंत्र को भनक तक नहीं लगी…!
*प्रदीप जोशी*
स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर इंदौर कोरोना संक्रमण और सांप्रदायिक […]
June 5, 2021 दोहरे हत्याकांड के दो महिलाओं सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच अभी भी हैं फरार
इंदौर : चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर हत्याकांड में चंदननगर पुलिस ने तीन […]
August 15, 2022 कांग्रेस ने निकाली आजादी गौरव पदयात्रा
इंदौर : शहर कांग्रेस के बैनर तले रविवार को आजादी गौरव पदयात्रा निकाली गई। शहर कांग्रेस […]
March 20, 2022 संविधान सम्मान दिवस मनाते हुए कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा
इंदौर : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के […]
October 11, 2023 होंडा वाहन में ले जाई जा रही 72 बल्क लीटर विदेशी बीयर जब्त
आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इंदौर : विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श […]
December 24, 2020 गीता केवल ग्रंथ नहीं, जीवन की अनसुलझी पहेलियों को खोलने की चाबी है- साध्वी परमानंदा
इंदौर : गीता अजर-अमर, अचल और अविनाशी अमृत प्रवाह है। गीता, बंधन से मोक्ष की यात्रा […]
March 15, 2021 रोटरी क्लब ने सरकारी स्कूल में प्रारंभ किया ई लर्निंग प्रोजेक्ट
इन्दौर : रोटरी क्लब आॅफ इंदौर मेघदूत द्वारा अपने ई-लर्निंग प्रोजेक्ट का शुभारंभ शासकीय […]