इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बता दें कि रानी लक्ष्मीबाई झाँसी राज्य की रानी और 1857 की क्रान्ति की वीरांगना थीं। उन्होंने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं।
रानी लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी में 19 नवम्बर 1828 को हुआ था। उनका बचपन का नाम मणिकर्णिका था। सन् 1842 में उनका विवाह झाँसी के राजा गंगाधर राव के साथ हुआ और वे झाँसी की रानी बनीं। विवाह के बाद उनका नाम लक्ष्मीबाई रखा गया।
झाँसी 1857 के संग्राम का एक प्रमुख केन्द्र बन गया था। 18 जून 1858 को अंग्रेजों की सेना से लड़ते हुए रानी लक्ष्मीबाई शहीद हो गईं थीं।
Related Posts
May 10, 2021 1 जून से गूगल फ़ोटो सेवा के लिए लगेगा चार्ज
नई दिल्ली : 1 जून, 2021 के बाद गूगल फोटो सेवा फ्री नहीं रह जाएगी। यानी अगले माह से इस […]
December 19, 2023 गांधीनगर को सुपर कॉरिडोर से जोड़ने वाली सड़क का महापौर ने किया निरीक्षण
क्षेत्रीय व्यापारियों को सडक निर्माण में बाधक हिस्से स्वेच्छा से हटाने की अपील […]
July 16, 2020 कोरोना संक्रमण में आयी तेजी बरकरार, 129 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण में आई तेजी गुरुवार 16 जुलाई को भी जारी रही। हालांकि […]
January 8, 2025 बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी वरुण पाल के पिता का निधन
इंदौर : बजरंग दल रैदास प्रखंड के पूर्व संयोजक विपिन पाल, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी […]
January 18, 2020 अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मुंबई : अभिनेत्री शबाना आजमी (69) शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। […]
February 27, 2017 नक्सलियों का उत्पात महाराष्ट्र : नक्सलियो ने फारेस्ट के बास डिपो में लगाई आग,करीब 5 करोड़ का नुकसान की […]
February 26, 2022 वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश और 5 खरीददार गिरफ्तार, 17 वाहन बरामद
इंदौर : मैरेज गार्डन और सुनसान स्थलों से वाहन चोरी करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस थाना […]