इंदौर : भोपाल व इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद प्रदेश सरकार ने अधिकारियों की नई पदस्थापना सम्बन्धी आदेश जारी करना भी शुरू कर दिया है। भोपाल में मकरन्द देउस्कर और इंदौर में हरिनारायणचारी मिश्र को पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मिश्र के पास ग्रामीण इंदौर के आईजी का अतिरिक्त पदभार भी रहेगा। भोपाल में देउस्कर व इंदौर में पहले पुलिस कमिश्नर के बतौर हरिनारायणचारी मिश्र ने पदभार भी ग्रहण कर लिया है। डीआईजी मनीष कपूरिया को अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, इंदौर बनाया गया है। वे अपराध और मुख्यालय, इंदौर के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर का प्रभार भी संभालेंगे।
एसपी अब होंगे डीसीपी।
एसपी पश्चिम, इंदौर महेशचंद्र जैन को डीसीपी जोन 3 इंदौर का दायित्व दिया गया है। वे जोन 4 का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
एसपी पूर्व आशुतोष बागरी को डीसीपी जोन 1 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे जोन 2 और एसपी देहात का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। एसपी मुख्यालय, इंदौर अरविंद तिवारी अब डीसीपी मुख्यालय, इंदौर होंगे। उन्हें डीसीपी अपराध, आसूचना व सुरक्षा और यातायात का प्रभार भी दिया गया है।
Related Posts
September 30, 2021 लसूड़िया थाना क्षेत्र में टायर व्यापारी पर अज्ञात बदमाशों ने चलाई गोली, लेनदेन के विवाद की जताई जा रही आशंका
इंदौर : शहर के पूर्वी क्षेत्र में फिर हुए गोलीकांड में एक टायर व्यापारी के घायल होने की […]
October 11, 2022 महाकालेश्वर मंदिर में पूजन के बाद महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी
महाकाल लोक का करेंगे भ्रमण।
मां शिप्रा का करेंगे पूजन, कार्तिक मेला ग्राउंड में […]
May 21, 2020 निजी कार्यालय खोलने की नहीं है अनुमति, औद्योगिक क्षेत्रों में सशर्त कारोबारी गतिविधियों की दी है छूट- कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि इन्दौर में निजी कार्यालयों को खोलने की […]
April 3, 2023 36 मौतों के बाद जागे निगम प्रशासन ने पटेल नगर सहित चार स्थानों पर हटाए अतिक्रमण
ढक्कन वाला कुआ, सुखलिया और गाडराखेड़ी में भी की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई।
इंदौर […]
November 27, 2020 महज छह दिनों में बढ़ गए 32 सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। संक्रमितों की तादाद लगातार […]
October 11, 2020 इंदौर थिएटर ने आपदा में तलाशा अवसर…!
नाश्ते की तरह नाटक का आर्डर भी कर सकते हैं ऑनलाइन !
♦️ कीर्ति राणा ♦️
इंदौर : […]
December 3, 2020 निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाई जाने पर दो टीआई लाइन अटैच
इंदौर : बुधवार को थानों के औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर आईजी योगेश […]