इंदौर : वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ.एसएन तिवारी स्मृति साहित्य सम्मान इस वर्ष पांच रचनाकारों को दिया जाएगा। मीरा जैन (उज्जैन), डाॅ. क्रांति चतुर्वेदी (इंदौर), कांता राॅय (भोपाल), डाॅ.प्रदीप उपाध्याय (देवास), डाॅ. पूजा मिश्रा (राजोद, धार) का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है।
सम्मान के लिए गठित चयन समिति की अध्यक्ष सुषमा दुबे ने बताया कि मीरा जैन का लघुकथा के क्षेत्र में महती योगदान है। आप की अनेक पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। डाॅ. क्रांति चतुर्वेदी नवभारत समूह के संपादक हैं। प्रकृति और जल पर आप की अनेक पुस्तकें हैं। कांता राॅय लघुकथा शोध केंद्र भोपाल की निदेशक और लघुकथा वृत्त की प्रधान संपादक हैं। आप की कई पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। डाॅ. प्रदीप उपाध्याय, राज्य वित्त सेवा के अधिकारी रहे हैं। व्यंग्य, कहानी और लघुकथा पर आप की दस पुस्तकें हैं।
चयन समिति की सुषमा दुबे ने बताया कि डाॅक्टर पूजा मिश्रा को यह सम्मान युवा प्रतिभावान रचनाकार के रूप में दिया जा रहा है। डाॅ. मिश्रा आयुष चिकित्सा अधिकारी हैं और उनके मुक्तक संग्रह का प्रकाशन हुआ है।
आयोजन समिति के संयोजक मुकेश तिवारी ने बताया कि 29 दिसंबर की शाम इंदौर प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित समारोह में इन रचनाकारों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान का यह चौथा वर्ष है।
Related Posts
February 13, 2024 गीता भवन में मिर्गी रोगियों के लिए आयोजित किया गया शिविर
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया मिर्गी के मरीजों का परीक्षण।
मिर्गी रोग से जुड़ी […]
June 25, 2024 उदयपुर में पत्नी पर एसिड अटैक कर फरार बदमाश को भंवरकुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोरी की मोटरसाइकिल से इंदौर में भी महिला के आभूषण लूट की घटना को दिया था […]
December 30, 2020 जहरीली शराब बेचने वाले आरोपी को 1वर्ष 5 माह का सश्रम कारावास
इंदौर : जहरीली शराब बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपी को न्यायालय ने […]
July 2, 2022 पहले तोड़े ठेले, अब दिया जा रहा प्रलोभन – शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा कि भाजपा द्वारा जारी किए […]
July 30, 2019 मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक़ से मिली आजादी, राज्यसभा में भी पारित हुआ बिल नई दिल्ली: देश की संसद ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। तीन तलाक़ का अभिशाप झेल रही मुस्लिम […]
May 25, 2021 अब टीकाकरण केंद्रों पर ही होगा 18+ वालों का पंजीयन
नई दिल्ली : Cowin पोर्टल की शुरुआत वैक्सीन लेने वालों की सहूलियत के लिए हुई थी, लेकिन […]
February 22, 2020 ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दम्पत्ति की दर्दनाक मौत। इंदौार. शुक्रवार को नौलखा बस स्टैंड स्थित चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार […]