इंदौर: सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति मालवा और खासकर इंदौर में भी उत्साह के साथ मनाया जाता है। सोमवार को भी यही नजारा दिखाई दिया। हालांकि तिथियों की घटबढ़ के चलते मंगलवार को भी मकर संक्रांति मनाई जाएगी, बावजूद इसके लोगों के उल्लास में कोई कमीं नहीं रही। तिल- गुड़ का वितरण कर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी गई। पशुओं को चारा खिलाकर पुण्यलाभ लिया गया वहीं गिल्ली- डंडा जैसे पारंपरिक खेल खेलने की रस्म भी निभाई गई। यही नहीं पतंगबाजी का भी लुत्फ उठाया गया। लोगों ने घर की छतों से और खुले मैदानों में जाकर खूब पतंग उड़ाए और पेंच लड़ाए।
खूब हुई सियासी पतंगबाजी
मकर संक्रांति पर सियासी पतंगबाजी का दौर भी चला।बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस बार भी पतंगबाजी की लेकिन उनका क्षेत्र बदल गया। अपना परंपरागत इलाका छोड़कर वे विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र में पतंग उड़ाने पहुंचे। तीन इमली स्थित मैदान पर कैलाशजी ने न केवल पतंगबाजी का मजा लिया बल्कि तिल-गुड़ वितरित कर लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। कैलाशजी के साथ विधायक रमेश मेंदोला, पार्षद चंदू शिंदे सहित बीजेपी के कई नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्र के आम लोग मौजूद रहे।
उधर कांग्रेस के नेताओं ने भी जगह- जगह तिल- गुड़ वितरण कर पर्व की खुशियां बांटी। प्रदेश में सरकार बनने की उनके चेहरों पर छलक रही थी। देर शाम तक तिल- गुड़ की मिठास बाटने का सिलसिला चलता रहा।
Related Posts
June 14, 2021 मोबाइल और वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब के धंधे में थे लिप्त
इंदौर : हीरानगर पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को बन्दी बनाया है। उसके कब्जे से अवैध शराब भी […]
January 30, 2022 ऑनलाइन कपड़ों की मार्केटिंग की डीलरशिप देने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : आँनलाइन कपड़ों की दुकान की डीलरशीप देने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाला आरोपी, […]
January 28, 2022 पदोन्नति में आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गेंद केंद्र के पाले में डाली
नई दिल्ली : अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को सरकारी नौकरियों में […]
September 13, 2020 लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, साढ़े तीन सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित..! इंदौर : कोरोना संक्रमण अब खतरनाक रूप लेता जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि […]
March 12, 2025 मुंबई के लीलावती अस्पताल का संचालन करनेवाले ट्रस्ट में 15 सौ करोड़ की गड़बड़ी का आरोप
मुंबई : मुंबई में लीलावती अस्पताल का संचालन करने वाले धर्मार्थ न्यास ने आरोप लगाया कि […]
May 7, 2021 दो दिन में हालात नहीं सुधरे तो हर चौराहे पर फूकेंगे सीएम के पुतले- कांग्रेस
इंदौर : कांग्रेस ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में हालात बेकाबू हैं। […]
February 5, 2025 एचडीएफसी बैंक के एमडी सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर
इंदौर : जिला न्यायालय की जेएमएफसी अदालत में दायर निजी परिवाद में एचडीएफसी बैंक के एमडी […]