इंदौर : सीएम कमलनाथ ने उपसभापति हिना कांवरे के काफिले के साथ हुई दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। नक्सली साजिश की आशंका को देखते हुए डीजीपी ऋषिकुमार शुक्ला को घटना की विस्तृत जांच करने को कहा गया है।
हिना कांवरे को हाल ही में धमकी भरा पत्र भी मिला था जिसमें उनसे 15 जनवरी तक 20 लाख रुपए की मांग की गई थी। सीएम ने हिना कांवरे की सुरक्षा पुख्ता करने का भी आदेश दिया है।
ट्रॉले की की टक्कर में 4 की हो गई थी मौत।
उपसभापति हिना कांवरे बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा से विधायक चुनी गई हैं। रविवार रात गोंदिया रोड पर उनके काफिले के फॉलो वाहन को सामने से आ रहे ट्रॉले ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में वाहन में सवार दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान 2 घायलों ने भी दम तोड़ दिया था।
हिना के पिता की नक्सलियों ने की थी हत्या
हिना के पिता लखीराम कांवरे की नक्सलियों ने ही हत्या की थी। उससमय वे दिग्विजयसिंह सरकार में मंत्री थे। घर में घुसकर उन्हें मारा गया था।
Related Posts
July 15, 2023 ऑनलाइन बुकिंग कर लाखों रुपए के मोबाइल उड़ाने वाली राजस्थान की गैंग पकड़ाई
भोपाल : ऑनलाइन बुकिंग कर 17 लाख रुपये के मोबाइल उड़ाने वाली गैंग का क्राइम ब्रांच भोपाल […]
March 1, 2023 भोपाल – उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में ब्लास्ट मामले में 07 को फांसी, 1को उम्रकैद
लखनऊ : NIA कोर्ट ने मार्च 2017 में हुए भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट मामले में 7 […]
April 7, 2019 कमलनाथ के करीबियों पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा इंदौर: आयकर विभाग ने मप्र के सीएम कमलनाथ के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ और अन्य करीबियों के […]
December 23, 2020 निजी एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्री को आया अटैक, विमान की भोपाल एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग
इंदौर : बंगलुरू से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार एक यात्री को दिल का […]
August 21, 2022 सूने मकानों से महंगे नल, टोटियां व अन्य सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: सूने मकानों, परिसर से महंगे नल, टोटिया व बाथरूम के सामान चुराने वाले दो शातिर […]
January 28, 2023 एनआरआई बेटी ने शादी के कार्ड पर राजवाड़े के चित्र के साथ लिखवाया आई एम ऐश्वर्या, फुल इंदौरी
अमेरिका के न्यूयार्क में आईटी कंपनी में जॉब करती हैं ऐश्वर्या।
अपने इंदौरी होने पर […]
December 19, 2019 प्रदर्शनकारी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का बलप्रयोग इंदौर : प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा एक साल बीतने के बावजूद युवाओं के साथ किये गए वादे […]