भोपाल : मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का कहना है कि मप्र में किसी भी कीमत पर कैराना जैसी घटना नहीं होने दी जाएगी। सुराणा गांव को कैराना नहीं बनने दिया जाएगा। जो भी ऐसी हिमाकत करने की कोशिश करेगा, उसे कुचल दिया जाएगा।
सुराणा में बनाई अस्थाई पुलिस चौकी।
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा के मुताबिक बुधवार सुबह मीडिया के माध्यम से जैसे ही मामला मेरे संज्ञान में आया, तत्काल एसपी और कलेक्टर से बात कर उन्हें सुराणा गांव जाने के लिए कहा। कलेक्टर एसपी सहित अन्य अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की। एक बात तो तय है, मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। शिवराज सिंह की सरकार है । किसी भी कीमत पर सुराणा को कैराना नहीं बनने देंगे नेस्तनाबूद कर देंगे उस सोच को।
फिलहाल सुराना में अस्थाई पुलिस चौकी बना दी है। एसआई सहित 10 लोगों को वहा पर तैनात कर दिया है। पीड़ित लोगों को जो परेशानी है, वहां कलेक्टर की देखरेख में एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी में एसडीएम, अन्य अधिकारी एवं दोनों पक्षों के दो-दो व्यक्ति रहेंगे। जो अपराधी प्रवृत्ति के हैं, उनको जिलाबदर किया जाएगा। गांव में नाली वगैरह की अन्य परेशानियां हैं, एक माह के अंदर उनका भी निराकरण किया जाएगा। भय का माहौल मध्य प्रदेश में बनने नहीं दिया जाएगा। जो कुत्सित प्रयास करेगा उसको नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।
Related Posts
August 31, 2019 जलधारीजी से खबरों को लेकर प्रतिस्पर्धा होती थी- कीर्ति राणा इंदौर (कीर्ति राणा) प्रेस क्लब का वह गोल्डन पीरियड था जब अध्यक्ष नईदुनिया और सचिव दैनिक […]
March 9, 2021 9 मार्च को इंदौर आएंगे सीएम शिवराज, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार 9 मार्च को शाम 5 बजे वायुयान द्वारा इंदौर […]
August 15, 2023 अभिनेता सनी देओल ने महू के इन्फेंट्री संग्रहालय में किया ध्वजारोहण
इन्फेंट्री संग्रहालय में ध्वजारोहण का मौका मिलना सम्मान की बात , बोले सनी देओल।
अपनी […]
March 9, 2023 अहमदाबाद टेस्ट मैच के पहले दिन स्टेडियम पहुंचे भारत – ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री
दोनों देशों की टीमों के कप्तानों को कैप भेंटकर किया सम्मानित।
भारत के प्रधानमंत्री […]
January 3, 2024 मंदसौर कृषि उपज मंडी का लेखापाल 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाया
उज्जैन : EOW उज्जैन की टीम ने मंदसौर मंडी के लेखापाल को 20 हज़ार की रिश्वत लेते गिरफ्त […]
June 23, 2024 अखबारों में कार्टून ज्यादा छपने लगे तो समझो पत्रकारिता में अधिक आजादी आ गई
पत्रकार बनना आसान है, कार्टूनिस्ट बनना कठिन ।
चित्रकार और पत्रकार का सम्मिश्रण होता […]
July 25, 2020 नागचंद्रेश्वर मन्दिर में अधिकारियों ने निभाई पूजन की परम्परा उज्जैन : शनिवार को नागपंचमी का पर्व आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया। घर- घर नागदेवता की […]