इंदौर : अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण व क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच और खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान आईओसीएल, 8 पीसी, एचपीसी, गो गैस आदि कंपनी के गैस सिलेंडर दुकान में अवैध रूप से भरे होना पाए गए।
इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया और विभिन्न कंपनियों के गैस सिलेंडर, गैस रेग्यूलेटर व गैस रिफिलिंग मशीन (कीमत करीब 34,497 रूपए) जब्त की गई।
मूसाखेड़ी मेनरोड स्थित दुकान में था अवैध भंडारण।
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी की आजाद नगर क्षेत्र में मुसाखेड़ी मेन रोड पर स्थित गैस चूल्हा सुधारने की दुकान में घरेलू उपयोग में आने वाले गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर जनजीवन को खतरे में डालते हुए अन्य छोटे छोटे गैस सिलेन्डरों में गैस भर कर अवैध रूप से बेचा और लाभ कमाया जा रहा है। इसपर क्राइम ब्रांच व खाद्य आपूर्ति विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मूसाखेड़ी मेन रोड इंदौर की उक्त दुकान पर दबिश दी। दुकान से आरोपी 1.सनी पिता घनश्याम यादव उम्र 22 साल नि. 13 मेन रोड मुसाखेड़ी इंदौर व 2.अभिनंदन पिता रामप्रसाद जाटव उम्र 22 साल नि. 138 भारत गली, चौधरी पार्क, मयूर नगर इंदौर को पकड़ा गया। दुकान में रखे 14 नग गैस सिलेंडर अलग अलग कम्पनी के, 06 गैस रेग्यूलेटर व 02 गैस रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
April 13, 2022 पत्रकारों के वैचारिक महाकुंभ भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में कई विषयों पर होगा विचार मंथन
तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव गुरुवार से।
देशभर के ख्यातनाम पत्रकार करेंगे […]
January 5, 2025 ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र का मुख्यमंत्री यादव ने किया शुभारंभ
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया। […]
November 22, 2022 दुनिया के समक्ष इंदौर के अतिथि सत्कार, संस्कृति, जीवन मूल्य और परंपराओं का अनूठा उदाहरण पेश करें..
इंदौर दुनिया के सपनों का शहर बना - मुख्यमंत्री चौहान।
प्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल […]
July 9, 2021 अमिता लालवानी के निधन पर प्रभारी मंत्री ने जताया शोक
इंदौर : इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र और जल संसाधन […]
November 3, 2020 उपचुनाव में मतदान को लेकर दिख रहा उत्साह, दोपहर तक औसत 45 फीसदी हुआ मतदान
भोपाल : मप्र में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान का दौर जारी है। मतदान को लेकर […]
November 25, 2021 प्रतिबंधित खुले मसालों की ब्रांडेड नाम से पैकिंग और विक्रय कर रही फर्म पर छापा, लाखों का अमानक स्तर का माल जब्त
इंदौर : जिला प्रशासन और पुलिस की मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एक दिन पूर्व ही […]
February 4, 2025 महाकुंभ में अब तक 35 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में लगा चुके हैं डुबकी
प्रयागराज : महाकुंभ के चलते गंगा, यमुना और विलुप्त सरस्वती नदी के संगम में श्रद्धालुओं […]