भोपाल : सीएम शिवराज सिंह एक हादसे में चोटिल होने से बच गए। दरअसल, बीजेपी के एक राष्ट्रीय पदाधिकारी के यहां आयोजित मांगलिक समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान भाग लेने पहुंचे थे। वे जैसे ही प्रतिभोज कार्यक्रम के लिए निकले, अचानक सीढ़ियों पर फिसलकर गिर पड़े। इससे उनके साथ चल रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, फौरन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया। राहत की बात ये रही कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को इस हादसे में कोई चोट नहो आई।वे संभलकर आगे रवाना हो गए।
बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश के भतीजे के विवाह का प्रतिभोज काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित एक बड़े होटल में आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विधायक बेटे पंकज सिंह समेत देश की कई राजनीतिक हस्तियों ने शिकरत की।
इधर, मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं।
Related Posts
April 24, 2022 स्व. अजीत जोगी के सपनों को पूरा करेगी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस, सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
इंदौर : 'छत्तीसगढ़िया सबने बढ़िया' का जो सपना स्व. अजीत जोगी ने देखा था, उसे पूरा करने के […]
May 5, 2020 संकट का समय है पर जल्द उबर जाएंगे- प्रतिभा पाल इंदौर : नगर निगम की नई कमिश्नर प्रतिभा पाल का कहना है कि वे जब उज्जैन नगर निगम में थीं, […]
June 26, 2023 युवाओं को नशाखोरी की ओर धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन : बेग
इंदौर की अस्मिता से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो करेंगे धरना - प्रदर्शन।
इंदौर : सर्वधर्म […]
November 9, 2021 कांग्रेस नेता मनोज राजानी ने भाजपा प्रदेश प्रभारी के ब्राह्मण – बनिया समाज को लेकर दिए बयान पर जताया कड़ा एतराज
देवास : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रोफ़ेसर मुरलीधर राव ने कहा है कि हमारी […]
May 11, 2020 विधायक हार्डिया का दावा, उनकी विधानसभा में हर सप्ताह किया जा रहा राशन का वितरण इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया का दावा है कि उनकी […]
May 10, 2024 बीजेपी के विकिपीडिया थे गोविंद मालू
स्मृति शेष
भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू के निधन की खबर ने सभी […]
October 27, 2022 शहर कांग्रेस अध्यक्ष के दीपावली मिलन समारोह में लगा कांग्रेसियों का मजमा
सज्जन सिंह वर्मा, चंद्रप्रभाष शेखर एवं कृपाशंकर शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित […]