इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान
छत्रीबाग में श्री गुरूपूर्णिमा महोत्सव बुधवार 13 जुलाई को धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रातः 8 30 बजे से ही नागोरिया पिठाधिपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का गुरु चरण पूजन करने इंदौर के साथ ही देश भर से पधारे श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं की लंबी कतार इस दौरान लगी रही।भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करने के साथ स्वामीजी उनके घर – परिवार में खुशहाली की कामना भी व्यक्त कर रहे थे। इस मौके पर भजन गायक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दे रहे थे। देवस्थान के पुजारी और पाठशाला के विद्यार्थियों ने भी स्वामीजी का चरण पूजन किया। देवस्थान की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी।
इस अवसर पर स्वामीजी महाराज द्वारा पूर्व आचार्यो के चित्रपट का पूजन भी किया गया।
चरण पूजन का सिलसिला दोपहर 3 बजे तक चला। उसके बाद शाम 6 बजे पुनः शुरू हुआ चरण पूजन का क्रम रात को श्रद्धालुओं के आगमन तक जारी रहेगा।
Related Posts
May 25, 2021 मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना पर अमल शुरू, पात्र बच्चों के लिए जा रहे आवेदन
इंदौर : प्रदेश के ऐसे सभी बच्चे जिनके माता-पिता की कोविड-19 से आकस्मिक मृत्यु हो गई है, […]
April 1, 2022 गुड़ी पड़वा पर पूर्वी क्षेत्र में होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन
इंदौर : पूर्वी इंदौर उत्थान परिषद के बैनर तले गुड़ी पड़वा पर शाम 7 बजे श्रीकृष्ण पब्लिक […]
April 1, 2021 गोपी नेमा ने टैक्स बढ़ाए जाने पर जताई तीखी प्रतिक्रिया, निगम अधिकारियों की मंशा पर उठाए सवाल
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर अध्यक्ष गोपी नेमा ने भी नगर निगम के करों को […]
September 1, 2019 खजराना गणेश को लगेगा सवा लाख मोदकों का भोग इंदौर : विघ्नहर्ता श्री गणेश की आराधना का 10 दिवसीय उत्सव सोमवार 2 सितंबर से प्रारंभ हो […]
May 8, 2024 मोबाइल लूटने के साथ चाकू से जानलेवा हमला करनेवाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : एम.आई.जी पुलिस ने लूट के लिये जानलेवा हमले करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के […]
July 4, 2020 एमपी बोर्ड 10 वी का रिजल्ट घोषित, छात्राओं ने मारी बाजी भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मप्र ने 10 वी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 62.84 […]
November 19, 2021 अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय के उन्नयन के लिए सरकार देगी 25 लाख, पुस्तकालय के हीरक जयंती समारोह में स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री ने किया ऐलान
इंदौर : "शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय जैसी ऐतिहासिक धरोहर को विकसित करने और […]