इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा शहर में प्रतिबंधित अमानक स्तर की पोलिथिन के विक्रय, संग्रहण करने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश के क्रम में जोन 01 वार्ड 07 के तहत रवि भाटिया दुकान नंबर 1 रामगंज जिंसी पता- 3/8 जूना रिसाला पर अमानक स्तर की प्रतिबंधित 300 कि.ग्राम से अधिक पोलिथिन/केरीबेग जब्त की गई। इस मामले में रूपये 50 हजार स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई।
स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया ने बताया कि शहर में प्रतिबंधित केरीबेग व पॉलिथीन का गोपनीय तरीके से विक्रय करने वाले रवि भाटिया पर निगम व एनजीओ की टीम डिवाइन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी, मॉनिटरिंग में पाया कि रवि भाटिया की जिंसी में रददी की दुकान है किंतु वह एक्टिवा स्कुटर पर दुकान-दुकान जाकर अमानक पोलिथिन केरीबेग विक्रय करता है। इस पर मंगलवार को सीएसआई योगेन्द्र तिवारी व निगम की टीम द्वारा अमानक पोलिथिन कर विक्रय करने पर चालानी कार्रवाई करते हुए, अमानक पोलिथिन जब्त की गई।
Related Posts
September 28, 2022 खजराना गणेश मंदिर में की गई आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की मॉकड्रिल
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम और आपातकालीन […]
March 30, 2025 जनसंख्या के बढ़ते असंतुलन को दूर करने के लिए तीन बच्चों को जन्म दे हिंदू परिवार
बजरंग दल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले विहिप के केंद्रीय संगठन मंत्री मिलिंद […]
August 15, 2021 बम्बई बाजार की घटना के जिम्मेदार तत्वों पर हो कड़ी कार्रवाई, कायम रहे सद्भाव, संवाद बैठक में बोले समाज के प्रबुद्धजन
इंदौर : बम्बई बाजार में एक दिन पूर्व कतिपय तत्वों द्वारा एक परिवार की दो युवतियों के […]
June 2, 2024 बालिका को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
इंदौर : नाबालिग बालिका को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय ने […]
September 15, 2020 नागपुर से 4 साल के बालक का अपहरण कर भागा आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया इंदौर : नागपुर पुलिस ने मंगलवार को डीआईजी इंदौर शहर हरिनारायणाचारी मिश्र को सूचना दी थी […]
June 19, 2021 सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर युवती पर चलाई गोली, खुद को भी गोली मारकर की खुदकुशी, युवती गंभीर
इंदौर : युवती द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज युवक ने युवती के घर में घुसकर उसे […]
May 11, 2020 बायपास से गुजर रहे मजदूरों के लिए देवदूत बनीं क्रेडाई यूथ विंग इन्दौर : महाराष्ट्र और गुजरात से हजारों मजदूर पैदल ही यूपी और बिहार स्थित अपने घरों के […]