इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने हातोद से ग्राम सेमल्या चाऊ तक चलने वाली बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मंत्री सिलावट ने हरी झंडी दिखाने के बाद अपना और अपने साथियों का टिकट खरीदकर उसी बस में बैठकर सेमल्या तक यात्रा भी की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र के तहत 1 दर्जन से अधिक गांवों के लोग एआईसीटीएसएल की इस बस सेवा से लाभान्वित होंगे। मंत्री सिलावट ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सांवेर के अंतर्गत विभिन्न गांवों में तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं।
बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर आयुक्त नगर निगम ऋषभ गुप्ता, एसडीएम कनाड़िया शाश्वत शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ग्राम कनाड़िया के मुख्य चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे। ढोल – ढमाकों की गूंज और आतिशबाजी के बीच बस सेवा के शुभारंभ के दौरान उत्सवी माहौल निर्मित हो गया था।
Related Posts
August 30, 2022 रफी मोहम्मद शेख ने जीता मीडिया सीरीज बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन – 3 का खिताब
इंदौर : मीडिया सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन लीग - 2022 सीजन 3 का खिताब रफी मोहम्मद शेख ने […]
January 12, 2022 सहकारिता के जरिए सशक्त समाज और सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण संभव- नवाथे
इन्दौर : जिला सहकार भारती का स्थापना दिवस ग्राम रंगवास में मनाया गया। इस मौके पर आयोजित […]
October 1, 2020 गीता से एसपी ने साधा संवाद, बातचीत के जरिये गांव, घर- परिवार के बारे में जानकारी जुटाने का किया प्रयास
इंदौर : पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर में डी.आई.जी हरिनारायणचारी मिश्र के […]
May 16, 2024 निगमकर्मियों को सेना जैसी वर्दी पहनाना देश और सेना का अपमान : चिंटू चौकसे
इंदौर : नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने निगम की रिमूवल गैंग के कर्मचारियों […]
November 16, 2024 झांसी मेडिकल कॉलेज के नवजात गहन चिकित्सा कक्ष में भीषण आग, 10 शिशुओं की मौत
30 नवजात शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
झांसी : महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल […]
March 30, 2023 दिग्विजय सिंह ने की मंदिर हादसे की पूरी जांच की मांग
इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह गुरुवार को इंदौर में […]
December 31, 2016 मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, सिंगापुर हाईवे होगा बंद नई दिल्ली देश का कालाधन सिंगापुर के रास्ते सफेद करने की कोशिश को झटका लगेगा, क्योंकि […]