संभागायुक्त ने किया प्रस्तावित धर्मशाला स्थल का निरीक्षण।
मरीजों के परिजनों के लिए समुचित व्यवस्थाएं जुटाने के दिए निर्देश।
विस्तृत कार्य योजना एक हफ्ते में बनाने के दिए निर्देश।
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने गुरुवार को एमवाय अस्पताल परिसर पहुंचकर वहां मरीजों के परिजनों के लिए प्रस्तावित धर्मशाला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रस्तावित धर्मशाला की विस्तृत कार्य योजना एक सप्ताह में तैयार कर प्रस्तुत की जाए।
इस मौके पर महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर, सहायता संस्था के डॉ. अनिल भंडारी आदि मौजूद थे।
धर्मशाला निर्माण के साथ संचालन के लिए बनें कमेटी।
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि एमवाय अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों के आवास के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने निर्देश दिए कि धर्मशाला में ऐसी व्यवस्था हो जिससे 500-600 मरीजों के परिजन रह सके। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के संचालन के लिए एक कमेटी का गठन भी करना प्रस्तावित किया जाए। धर्मशाला का संचालन रणजीत हनुमान मंदिर ट्रस्ट, श्री खजराना गणेश मंदिर ट्रस्ट और जनभागीदारी से करने का प्रस्ताव बनाया जाए।
Related Posts
December 4, 2021 आदिवासी महानायकों की जयंती, पुण्यतिथि मनाना बीजेपी का चुनावी एजेंडा- कमलनाथ
भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार द्वारा टंट्या भील मामा […]
October 28, 2019 बच्चों के साथ ‘गीता’ ने भी जमकर मनाई दिवाली की खुशियां इंदौर : स्व. सुषमा स्वराज के विदेश मंत्री रहते पाकिस्तान से भारत लाई गई मूक- बधिर युवती […]
March 1, 2021 मेंदोला के नाराज होने से गुप्ता ने किया इनकार, सतत संपर्क में होने का किया दावा
इंदौर : बीजेपी की प्रदेश चुनाव संचालन समिति में प्रदेश सह संयोजक बनाए गए विधायक रमेश […]
June 7, 2022 इंदौर में होगा कवि सम्मेलन समिति का वार्षिक अधिवेशन, कई सितारा कवि भी करेंगे शिरकत
इंदौर : हिंदी के कवियों की पंजीकृत संस्था कवि सम्मेलन समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी […]
March 19, 2020 कोरोना से बचाव के लिए पीएम मोदी ने 22 मार्च को किया जनता कर्फ्यू का ऐलान नईदिल्ली : कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता […]
July 22, 2020 मामूली राहत के बाद कोरोना संक्रमण के मामले फिर हुए सौ के पार…! इंदौर : एक दिन की राहत के बाद मंगलवार को फिर कोरोना संक्रमण के नए मामले सौ के पार हो […]
January 4, 2017 यूएई में दाऊद की 15 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त नयी दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ मोदी सरकार को बड़ी कामयाबी प्राप्त हुई […]